Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jaishankar: पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध पूरी तरह से द्विपक्षीय रहेंगे, वर्षों से यह राष्ट्रीय सहमति है और इसमें बदलाव की गुंजाइश नहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
    Breaking News

    Jaishankar: पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध पूरी तरह से द्विपक्षीय रहेंगे, वर्षों से यह राष्ट्रीय सहमति है और इसमें बदलाव की गुंजाइश नहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले

    News DeskBy News DeskMay 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत का संबंध और व्यवहार ‘पूरी तरह से द्विपक्षीय’ रहेगा और इस संबंध में कई वर्षों से राष्ट्रीय सहमति बनी हुई है और इसमें ‘कतई कोई बदलाव नहीं’ होगा. जयशंकर ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पहलगाम हमले के दोषियों को जवाबदेह ठहराने की जरूरत पर बल दिया था और सात मई की सुबह ‘हमने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उन्हें जवाबदेह ठहराया.’ कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने छह-सात मई की रात को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ढांचों पर सटीक हमले किए थे, जिसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया. पाकिस्तान की कार्रवाई का भारतीय पक्ष द्वारा कड़ा जवाब दिया गया था.

    दोनों पक्षों ने 10 मई को अपराह्न में सैन्य अभियान महानिदेशकों के बीच वार्ता के बाद सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर सहमति की घोषणा की थी. जयशंकर ने कहा,‘मेरे लिए चीजें बिल्कुल स्पष्ट हैं. इसलिए, मैं इस मौके पर अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहता हूं. जहां तक पाकिस्तान का सवाल है, हमारे संबंध, उनके साथ पूरी तरह से द्विपक्षीय रहेंगे.’

    Jamshedpur: कपाली में चलीं गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर कई राउंड फायरिंग, जख्मी

    उन्होंने कहा, ‘कई वर्षों से यह राष्ट्रीय सहमति है और इस सहमति में कोई बदलाव नहीं आया है कि पाकिस्तान के साथ संबंध द्विपक्षीय होंगे.’ जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह बात ‘बहुत स्पष्ट’ कर दी है कि पाकिस्तान के साथ कोई भी बातचीत केवल आतंकवाद पर ही होगी.

    Jamshedpur: सोनारी की झाबरी बस्ती में आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की लोहे की रॉड से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    विदेश मंत्री ने कहा, ‘पाकिस्तान के पास आतंकवादियों की एक सूची है, जिसे सौंपे जाने की जरूरत है. उन्हें आतंकवादी बुनियादी ढांचे को बंद करना होगा, वे जानते हैं कि क्या करना है.’ जयशंकर ने कहा, ‘आतंकवाद पर क्या किया जाना है, हम इस संबंध में चर्चा करने के लिए तैयार हैं. कश्मीर मुद्दे पर उन्होंने कहा, ‘कश्मीर पर चर्चा के लिए केवल एक ही बात बची है, वह है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र को खाली कराना. हम इस पर पाकिस्तान के साथ चर्चा करने के लिए तैयार हैं…सरकार की स्थिति बहुत स्पष्ट है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jaishankar: Our relations with Pakistan will remain purely bilateral said Foreign Minister S Jaishankar this has been the national consensus for years and there is no scope for change in it
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: कपाली में चलीं गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर कई राउंड फायरिंग, जख्मी

    June 3, 2026

    Jamshedpur: सोनारी की झाबरी बस्ती में आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की लोहे की रॉड से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Jamshedpur: साकची से तीन साल की मासूम लापता, एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं मिला सुराग

    June 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: कपाली में चलीं गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर कई राउंड फायरिंग, जख्मी

    June 3, 2026

    Jamshedpur: सोनारी की झाबरी बस्ती में आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की लोहे की रॉड से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Jamshedpur: साकची से तीन साल की मासूम लापता, एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं मिला सुराग

    June 3, 2026

    Cyber Crime: अवैध सट्टेबाजी ऐप के जरिए लोगों से तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Jamshedpur: हावड़ा ब्रिज के समीप कार को बचाने में हादसा, फ्लाई ऐश लदा हाइवा टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group