Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR :35वें महीने की टी.बी. मरीजों को किट 16 जून को देगा रेड क्रॉस

जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पिछले लगातार 34 महीनों की भांति 35वां महीने का पीएम टी.बी. फ्री इंडिया को मासिक पोषण किट वितरण कार्यक्रम 16 जून सोमवार को साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में संध्या 3.30 बजे आयोजित किया जायेगा।

READ MORE :Jamshedpur :दागियों के खिलाफ रातभर चला पुलिस का बड़ा अभियान, 77 गिरफ्तार

चयनित जरूरतमंद टी.बी. मरीजों प्रत्येक माह यह पोषण सहायता प्रदान

रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि जिला टीबी नियंत्रण विभाग के देखरेख में चयनित जरूरतमंद टी.बी. मरीजों के बीच रेड क्रॉस द्वारा पिछले लगभग तीन वर्षों से से प्रत्येक माह यह पोषण सहायता प्रदान किया जा रहा है, जिस कड़ी में 35वें माह यह आयोजन सम्पन्न होगा, इस अभियान के तहत जरूरतमंद टी.बी. मरीजों को रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा तैयार किये गये पोषण किट में विशेषकर प्रोटीन युक्त सामग्री जिसमें मुख्य रूप से बादाम, सोयाबिन, चना-सत्तू, मूंग-मसूर की दाल व वसा के रूप में सरसो तेल व कार्बोहाईड्रेड के रूप में चावल, लवण के रूप में नमक प्रदान किया जाता है, साथ ही एक महीने की विटामिन की खुराक भी प्रदान की जाती है।

READ MORE :Jamshedpur :बागबेड़ा नया बस्ती की मेधावी छात्राओं को पंचायत प्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

कई लोगो का होता है सहयोग 

इस अभियान में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के नियमित सहयोगी के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट, एएसएल मोटर्स, हिमालया स्टील मिल सर्विसेस लि., एसटीपी लि., पुरबी घोष, मारवाड़ी महिला मंच, बिहार स्टील एजेन्सी, मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट ने निक्षय मित्र के रूप में महत्वपूर्ण भुमिका निभायी है।

Exit mobile version