Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur :दागियों के खिलाफ रातभर चला पुलिस का बड़ा अभियान, 77 गिरफ्तार
    Breaking News

    Jamshedpur :दागियों के खिलाफ रातभर चला पुलिस का बड़ा अभियान, 77 गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJune 15, 2025Updated:June 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    पूर्वी सिंहभूम जिले में अपराध पर शिकंजा कसने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने शनिवार रात को विशेष अभियान चलाया। एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर हुए इस अभियान में दागी अपराधियों, वांछित अभियुक्तों और फायरिंग कांडों से जुड़े आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई।

    पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के दौरान शहर भर के होटल, लॉज, अतिथि गृह, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर तलाशी अभियान चलाया गया। साथ ही संवेदनशील इलाकों में रह रहे खानाबदोश और संदिग्ध व्यक्तियों की भी सघन जांच की गई।

    READ MORE :Jamshedpur :शहर की तीन विभूतियों की स्मृति में होंगे रक्तदान शिविर

    बड़ी गिरफ्तारी और व्यापक सत्यापन

    इस अभियान  कुल 365 दागियों का एवं विगत 05 वर्ष के फायरिंग से संबंधित काण्डों के कुल 159 अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही, काण्ड में वांछित कुल 77 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी. पूरे जिला में 125 होटल,लॉज औरअतिथि गृहों का निरीक्षण किया गया. साथ ही, रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड पर संदिग्ध खानाबदोशों की भी सघन जाँच की गई।

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    READ MORE :Jamshedpur :हेमंत पाठक समेत सैकड़ों युवाओं ने जद(यू) की सदस्यता ली 

    पूरी पुलिस टीम सक्रिय रही

    इस अभियान के संचालन में सभी थाना प्रभारियों, अंचल निरीक्षकों और पुलिस उपाधीक्षकों ने अहम भूमिका निभाई। वहीं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और पुलिस अधीक्षक (नगर) ने खुद इस पूरे अभियान पर निगरानी रखी और समय-समय पर दिशा-निर्देश दिए।

    READ MORE :Jamshedpur :उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नाम से फेक फेसबुक आईडी, प्रशासन ने की सतर्कता की अपील

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

     जनता से सहयोग की अपील :- एसएसपी

    इस सबंध में एसएसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि  यह अभियान सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराधियों पर लगातार निगरानी और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास है। आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। उन्होंने  आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने इलाके में किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और शहर को अपराध मुक्त बनाने में सहयोग करें।

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    77 अपराधी गिरफ्तार Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur Police Big Action Jamshedpur today news जमशेदपुर अपराध नियंत्रण जमशेदपुर पुलिस अभियान दागियों पर विशेष ऑपरेशन पूर्वी सिंहभूम SSP कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    August 30, 2026

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    August 30, 2026

    Jharkhand: भू-धंसान की दो घटनाओं से इलाके में दहशत, कई आवास क्षतिग्रस्त, धंसकर 35 फीट नीचे चली गयी सड़क

    August 30, 2026
    Recent Post

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    August 30, 2026

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    August 30, 2026

    Jharkhand: भू-धंसान की दो घटनाओं से इलाके में दहशत, कई आवास क्षतिग्रस्त, धंसकर 35 फीट नीचे चली गयी सड़क

    August 30, 2026

    Share Bazar: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा

    August 30, 2026

    Jamshedpur: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, एमजीएम और सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group