Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में ड्यूटी से घर लौट रहे टाटा मोटर्स के ठेका कर्मी की मौत, तीन अन्य युवक गंभीर
    Breaking News

    Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में ड्यूटी से घर लौट रहे टाटा मोटर्स के ठेका कर्मी की मौत, तीन अन्य युवक गंभीर

    News DeskBy News DeskAugust 12, 2026Updated:August 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र में निर्मल चौक और ताता पत्थर के बीच मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में टाटा मोटर्स के ठेका कर्मी 24 वर्षीय राकेश महतो की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार धनिया निवासी राकेश महतो ड्यूटी खत्म कर ग्लैमर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान निर्मल चौक और ताता पत्थर के बीच सामने से आ रही स्प्लेंडर बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। स्प्लेंडर बाइक पर तीन युवक सवार थे और उस पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिसके चलते आमने-सामने की टक्कर हुई।

    JAMSHEDPUR NEWS: डिमना लेक में रेल सिविल डिफेंस टीम का वाटरमैनशिप प्रशिक्षण, जल आपदाओं से निपटने के लिए तैयार किए जा रहे कुशल रेस्क्यूअर

    स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवकों की पहचान जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के तिलामुड़ा गांव निवासी समीर माझी (17), समीर कालिंदी (20) और बिरसा माझी (18) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल भेजा।

    JAMSHEDPUR NEWS: गोविंदपुर में लगातार सड़क हादसों पर उबला जनाक्रोश, सर्वदलीय बैठक के बाद DDC और ट्रैफिक DSP को सौंपा मांग पत्र

    अस्पताल में चिकित्सकों ने राकेश महतो को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायल युवकों का उपचार जारी है।
    राकेश की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार राकेश परिवार के इकलौते बेटे थे। वह टाटा मोटर्स में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत थे और रोज की तरह ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and three other youths were critically injured in a head-on collision between two motorcycles within the MGM police station area while he was returning home from duty. Jamshedpur: A contract worker at Tata Motors died Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र में  दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर तीन अन्य युवक गंभीर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: डिमना लेक में रेल सिविल डिफेंस टीम का वाटरमैनशिप प्रशिक्षण, जल आपदाओं से निपटने के लिए तैयार किए जा रहे कुशल रेस्क्यूअर

    August 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गोविंदपुर में लगातार सड़क हादसों पर उबला जनाक्रोश, सर्वदलीय बैठक के बाद DDC और ट्रैफिक DSP को सौंपा मांग पत्र

    August 13, 2026

    Jamshedpur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, DC और SSP ने गोपाल मैदान में किया परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण

    August 13, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: डिमना लेक में रेल सिविल डिफेंस टीम का वाटरमैनशिप प्रशिक्षण, जल आपदाओं से निपटने के लिए तैयार किए जा रहे कुशल रेस्क्यूअर

    August 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गोविंदपुर में लगातार सड़क हादसों पर उबला जनाक्रोश, सर्वदलीय बैठक के बाद DDC और ट्रैफिक DSP को सौंपा मांग पत्र

    August 13, 2026

    Jamshedpur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, DC और SSP ने गोपाल मैदान में किया परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण

    August 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने घाटशिला और बहरागोड़ा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, ‘होम-टू-रोल’ और ‘एक परिवार–एक मतदान केंद्र’ पर दिया जोर

    August 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर के शोधार्थी कमल बहादुर यादव ने बायोएक्टिव कोटिंग पर पीएचडी शोध सफलतापूर्वक पूरा किया

    August 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group