Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: शराब घोटाला मामले में ACB ने जमशेदपुर DC कर्ण सत्यार्थी को किया तलब, गुरुवार को होगी पूछताछ
Breaking News

Jamshedpur: शराब घोटाला मामले में ACB ने जमशेदपुर DC कर्ण सत्यार्थी को किया तलब, गुरुवार को होगी पूछताछ

News DeskBy News DeskNovember 19, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. झारखंड में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पूर्व उत्पाद आयुक्त और वर्तमान में जमशेदपुर के उपायुक्त (DC) पद पर तैनात कर्ण सत्यार्थी को पूछताछ के लिए तलब किया है. उन्हें गुरुवार को जांच अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने का नोटिस भेजा गया है. इससे पहले एसीबी इसी प्रकरण में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों मुकेश कुमार, मनोज कुमार और रामगढ़ के डीसी फैज अक अहमद से लंबी पूछताछ कर चुकी है. झारखंड में हुए इस बड़े शराब घोटाले में एसीबी ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के तत्कालीन सचिव विनय चौबे सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. इस केस में पहली गिरफ्तारी वरीय आईएएस अधिकारी विनय चौबे की हुई थी.

एसीबी की एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि दो प्लेसमेंट एजेंसियों द्वारा जमा की गई बैंक गारंटी की प्रामाणिकता की जांच संबंधित अधिकारियों ने नहीं की. बाद में बैंक प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि बैंक गारंटी न तो बैंक द्वारा जारी की गई थी और न ही उस पर प्रयुक्त लेटरहेड और हस्ताक्षर बैंक के थे. इसके बावजूद इन प्लेसमेंट एजेंसियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण 38.44 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ. जांच में यह भी सामने आया है कि राज्य सरकार की ओर से शराब दुकानों के संचालन और मैनपावर सप्लाई के लिए नियुक्त सात प्लेसमेंट कंपनियों ने टेंडर की शर्तों का उल्लंघन किया था. उनकी जमा की गई बैंक गारंटी फर्जी पाई गई, जिससे राज्य को 129.55 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ.

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

यह तथ्य झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट में उजागर हुआ था. एसीबी इस प्रकरण में 10 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें पूर्व आईएएस विनय कुमार चौबे, रिटायर्ड आईएएस अमित प्रकाश, जेएएस अधिकारी गजेंद्र सिंह, छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया तथा प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के निदेशक विधु गुप्ता शामिल हैं. हालांकि, समय पर आरोपपत्र दाखिल न होने के कारण सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं.

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: रेल कर्मचारी की मौत के बाद पत्नी को मिले ₹1.10 करोड़, SBI रेलवे सैलरी पैकेज के तहत बीमा राशि का भुगतान

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group