Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा कॉलोनी में जलापूर्ति की अनियमितता पर डीसी को 15 सूत्री मांग पत्र, जांच का निर्देश
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा कॉलोनी में जलापूर्ति की अनियमितता पर डीसी को 15 सूत्री मांग पत्र, जांच का निर्देश

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2026Updated:September 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में निर्धारित समय पर नियमित, पर्याप्त और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और श्रवण मिश्रा ने स्थानीय लोगों के साथ उपायुक्त राजीव रंजन को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बागबेड़ा कॉलोनी में लंबे समय से जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2025 में करीब 1.88 करोड़ रुपये की लागत से बिष्टुपुर में नया फिल्टर पंप हाउस बनाए जाने के बावजूद बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के करीब 1140 क्वार्टरों में रहने वाले लोगों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बागबेड़ा की पानी टंकी के जर्जर होने का मुद्दा भी उपायुक्त के समक्ष उठाया।

    नए फिल्टर पंप हाउस के निर्माण और गुणवत्ता की जांच की मांग

    15 सूत्री मांग पत्र में नए फिल्टर पंप हाउस के निर्माण से संबंधित स्वीकृति, प्राक्कलन, कार्यादेश, मापी पुस्तिका, भुगतान और निर्माण गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की गई है। इसके अलावा मोटर, फुटबॉल्व, पाइपलाइन और संप की तकनीकी जांच कराने की मांग भी रखी गई।

    मांग पत्र में संबंधित संवेदक और पदाधिकारियों की भूमिका की जांच, पेयजल के नमूनों की अधिकृत प्रयोगशाला से जांच तथा पानी टंकी और संप की नियमित सफाई कराने की मांग शामिल है।

    Jamshedpur News: तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों और सामग्री के उपयोग को लेकर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    सुबह-शाम निर्धारित समय पर पानी देने की मांग

    स्थानीय लोगों ने जलापूर्ति व्यवस्था के लिए प्रशिक्षित ऑपरेटर की नियुक्ति के साथ रात्रिकालीन ऑपरेटर की व्यवस्था करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लोगों को सुबह और शाम निर्धारित समय पर नियमित जलापूर्ति मिलनी चाहिए।

    इसके साथ ही ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति की नियमित बैठक कराने और जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी सुनिश्चित करने की मांग भी उपायुक्त के समक्ष रखी गई।

    डीसी ने कार्यपालक अभियंता को दिए निर्देश

    उपायुक्त राजीव रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता शिव कुमार दिनकर को निर्धारित समय पर जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बागबेड़ा की जर्जर पानी टंकी को दुरुस्त कराने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

    JAMSHEDPUR NEWS: CSIR-NML पहुंचे राजेन्द्र विद्यालय के 102 विद्यार्थी, वैज्ञानिकों से समझी रिसर्च और इनोवेशन की दुनिया

    उपायुक्त ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bagbera Housing Colony Bagbera water supply bistupur Drinking Water Drinking Water and Sanitation Department east singhbhum news Filter Pump House Jamshedpur news Jamshedpur/dc Jharkhand news Rajiv Ranjan Water Tank जमशेदपुर उपायुक्त जमशेदपुर न्यूज जलापूर्ति अनियमितता पानी टंकी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड पेयजल समस्या फिल्टर पंप हाउस बागबेड़ा जलापूर्ति बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी बिष्टुपुर राजीव रंजन श्रवण मिश्रा सुनील गुप्ता
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों और सामग्री के उपयोग को लेकर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    September 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: CSIR-NML पहुंचे राजेन्द्र विद्यालय के 102 विद्यार्थी, वैज्ञानिकों से समझी रिसर्च और इनोवेशन की दुनिया

    September 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी बाजार में ₹2.50 लाख के सिक्के वितरित, सिंहभूम चैंबर का अभियान जारी

    September 18, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों और सामग्री के उपयोग को लेकर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    September 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: CSIR-NML पहुंचे राजेन्द्र विद्यालय के 102 विद्यार्थी, वैज्ञानिकों से समझी रिसर्च और इनोवेशन की दुनिया

    September 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी बाजार में ₹2.50 लाख के सिक्के वितरित, सिंहभूम चैंबर का अभियान जारी

    September 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटा टिनप्लेट विस्तार प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत; लगातार दूसरी घटना से सुरक्षा पर उठे सवाल

    September 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर-सरायकेला सीमा पर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, पुलिस की अंतरजिला समन्वय बैठक में सख्त निर्देश

    September 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group