Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur :पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी मंडल में भाजपा ने विकसित भारत संकल्प सभा का किया आयोजन
    Breaking News

    Jamshedpur :पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी मंडल में भाजपा ने विकसित भारत संकल्प सभा का किया आयोजन

    News DeskBy News DeskJune 16, 2025Updated:June 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों और विकास योजनाओं पर चर्चा हेतु सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा में गोलमुरी मंडल की ओर से टुइलाडूंगरी स्थित सी पी कबीर क्लब में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित सभा में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुई। जबकि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह मुख्यवक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी, भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मुख्यरूप से मौजूद रहे। इससे पहले, सभा की विधिवत शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई।

    READ MORE :Jamshedpur :“भोजपुरी, मैथिली, मगही व अंगिका को शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल करें”

    सभा को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों को ऐतिहासिक उपलब्धियों और जनसेवा से परिपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 11 वर्षों में देश को नई दिशा दी है। विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण को जो प्राथमिकता मिली है, वह अभूतपूर्व है। उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक बहनों को गैस कनेक्शन और सिलेंडर मिला, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से बेटियों को समाज में सम्मान मिला और लिंगानुपात में सुधार हुआ। जनधन योजना में 25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते खुले, मुद्रा योजना से लाखों महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ीं। तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त कर मोदी सरकार ने मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाया।

    READ MORE :Jamshedpur : कानपुर सेंट्रल से हटाया गया पुरुषोत्तम सहित कई ट्रेनों का ठहराव

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    महिला आरक्षण बिल पास कर संसद में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने दशकों तक महिलाओं के हक को सिर्फ नारेबाजी तक सीमित रखा परंतु पीएम नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को उचित सम्मान, अधिकार और नेतृत्व का अवसर दिया। आज का नया भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और सुरक्षित है। जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नेतृत्व और एनडीए सरकार की स्पष्ट नीति को जाता है। कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में आए दिन देश बम धमाकों और आतंकी हमलों से कांपता था। लेकिन मोदी सरकार के 11 वर्षों में राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर ने स्पष्ट किया कि भारत अब चुप नहीं बैठता है बल्कि घर में घुसकर मुँहतोड़ जवाब देता है।

    वहीं, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार ऐसा नेतृत्व मिला है जिसमें सरकार ने हर व्यक्ति और हर घर तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। उन्होंने आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि का उल्लेख किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बीते 11 वर्षों में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिन्हें दशकों तक सिर्फ वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के लिए टाला गया।

    जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 की समाप्ति, राम मंदिर निर्माण, नागरिकता संशोधन अधिनियम, तीन तलाक पर प्रतिबंध, वन रैंक वन पेंशन, जीएसटी, डिजिटल इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत जैसी ऐतिहासिक एवं राष्ट्रहित में निर्णायक नीतियों को लागू कर यह सिद्ध कर दिया है कि हमारा देश राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से प्रेरित होकर असंभव को भी संभव बनाने में पूरी तरह से सक्षम है। आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    सभा के अंत में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने 2047 तक विकसित भारत निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। इस दौरान मंच संचालन अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, स्वागत संबोधन सतीश शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन अमिश अग्रवाल ने किया।

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, अप्पा राव, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सतीश शर्मा, श्रीनू राव, दशमी पूर्ति, ओम प्रकाश साह, बंटी अग्रवाल, अमिश अग्रवाल, समरेश शुक्ला, मुकेश चौधरी, सन्नी सिंह चौहान, लक्ष्मण बेहरा, राकेश कुमार, नवजोत सिंह सोहल, टिंकू मुखी, दशमी पूर्ति, मोहन कुमार, सरस्वती साहू, हेमा देवी, बच्चा बाबू शर्मा, हरे राम यादव, नौशाद खान, पंकज शर्मा, सुदीप दास, जसबीर सिंह, दीपक सिंह, दीपक मुखर्जी, रबिन्द्रनाथ घोष, मोहम्मद वाहिद समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news जमशेदपुर भाजपा जमशेदपुर भाजपा की खबर जमशेदपुर महानगर भाजपा जमशेदपुर समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group