Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : धालभूमगढ़ में पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
    Breaking News

    Jamshedpur : धालभूमगढ़ में पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के धलभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत कूकड़ाखुपी गांव में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय के पास एक बरगद के पेड़ से 48 वर्षीय कार्तिक महतो का शव झूलता मिला. इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है.

    धलभूमगढ़ थाना क्षेत्र के जुगीशोल पंचायत स्थित कूकड़ाखुपी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय से सटे बरगद के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फंदे से झूलते देखा.

    सूचना मिलते ही धलभूमगढ़ थाना प्रभारी मोहम्मद आमिर हमजा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक के दोनों घुटने जमीन से सटे हुए थे, जिससे आत्महत्या के साथ-साथ अन्य संभावनाओं पर भी जांच की जा रही है.

    Tata Sons के चेयरमैन बने रहेंगे चंद्रशेखरन, Tata Trust के चेयरमैन नोएल टाटा ने किया विरोध, बोर्ड सदस्यों ने पक्ष में की वोटिंग

    मृतक के बेटे मनोज महतो ने पुलिस को दिए लिखित बयान में बताया कि उनके पिता की मानसिक रूप से कुछ समय से ठीक नहीं थी और वे अक्सर असामान्य व्यवहार करते थे. पुलिस फिलहाल मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति के साथ-साथ अन्य सभी पहलुओं पर भी जांच कर रही है.

    पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

    Jharkhand में नक्सलवाद का हुआ सफाया: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश ने बंगाल एसटीएफ के सामने किया आत्मसमर्पण, 55 से ज्यादा आपराधिक मामलों में था वांछित

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Body of a youth found hanging from a tree in Dhalbhumgarh police engaged in investigation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Sons के चेयरमैन बने रहेंगे चंद्रशेखरन, Tata Trust के चेयरमैन नोएल टाटा ने किया विरोध, बोर्ड सदस्यों ने पक्ष में की वोटिंग

    September 17, 2026

    Jharkhand में नक्सलवाद का हुआ सफाया: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश ने बंगाल एसटीएफ के सामने किया आत्मसमर्पण, 55 से ज्यादा आपराधिक मामलों में था वांछित

    September 17, 2026

    Railway Train cancel: खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक की वजह से हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन 9 और 11 अक्तूबर को रद्द

    September 17, 2026
    Recent Post

    Petrol/Diesel: पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर सरकारने ‘अप्रत्याशित लाभ कर’ घटाया

    September 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स, निफ्टी हरे निशान पर, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    September 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group