

जमशेदपुर। ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के जिला अध्यक्ष पद के लोकतांत्रिक चुनाव को लेकर शनिवार को सिदगोड़ा स्थित भास्कर भवन, पेट्रोल पंप के समीप चुनाव तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष पद के चुनाव में भाग ले रहे चारों प्रत्याशियों के साथ चुनाव संचालन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
चुनाव संचालन समिति ने दिए आवश्यक निर्देश
बैठक में चुनाव संचालन समिति के संयोजक पूर्व डीएसपी कमल किशोर ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अब तक की चुनावी तैयारियों और मतदान व्यवस्था की समीक्षा भी की गई।
सभी प्रत्याशियों से चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की गई।
सुबह 9 बजे से शुरू होगा मतदान
बैठक में बताया गया कि रविवार सुबह 9 बजे से मतदान स्थल पर प्रत्याशी और मतदाता पहुंचेंगे। मतदाताओं को मतदान के दौरान पहचान पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की जानकारी दी गई। साथ ही मतदान प्रक्रिया को लेकर जरूरी सुझाव भी दिए गए।
चुनाव संचालन समिति ने सभी मतदाताओं से निर्धारित समय पर मतदान स्थल पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।
पारदर्शिता और अनुशासन पर जोर
संचालन समिति के संयोजक अधिवक्ता अनिल तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण युवा शक्ति संघ का चुनाव समाज में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने चुनाव को पारदर्शिता, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव शहर में एक उदाहरण बने और भविष्य में अन्य सामाजिक संगठनों के लिए भी सीख का माध्यम बने।
बैठक में चारों प्रत्याशियों ने चुनाव संचालन समिति को सहयोग देने तथा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने में अपनी प्रतिबद्धता जताई।
ये लोग रहे मौजूद
बैठक में अनिल तिवारी, कमल किशोर, कमलेश दुबे, संतोष जोशी, अरुण शुक्ला, अप्पू तिवारी, अभिषेक ओझा, रंजीत झा, राजीव पांडेय, राकेश उपाध्याय, श्याम तिवारी, दिवाकर पांडेय, अभय पांडेय, पवन उपाध्याय, गौरव कुमार, राजकुमार चौबे, राजकुमार तिवारी, दीपू तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

