Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: चांडिल-टाटानगर सेक्शन में ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर CM हेमंत सोरेन ने रेलवे और केंद्र सरकार पर उठाये गंभीर सवाल
    Breaking News

    Jamshedpur: चांडिल-टाटानगर सेक्शन में ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर CM हेमंत सोरेन ने रेलवे और केंद्र सरकार पर उठाये गंभीर सवाल

    News DeskBy News DeskMay 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. CM हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर चांडिल-टाटानगर रेल सेक्शन में ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर रेलवे और केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाये. उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित करते हुए पोस्ट किया है कि चांडिल-टाटा रेल सेक्शन की स्थिति अब अस्वीकार्य हो चुकी है. पिछले दो साल से यात्री ट्रेनें लगातार घंटों लेट चल रही हैं, जबकि उसी ट्रैक पर मालगाड़ियों की आवाजाही जारी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा है कि पैसेंजर ट्रेनें लेट होने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हजारों यात्री, श्रमिक, छात्र और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हो रही है. यह सिर्फ परिचालन का मुद्दा नहीं है, बल्कि प्राथमिकता तय करने का प्रश्न है.

    सीएम हेमंत सोरेन ने सवाल उठाया है कि क्या रेलवे के हिसाब से झारखंड के लोगों का समय भी उतना ही मूल्यवान है, जितना देश की अर्थव्यवस्था के लिए माल परिवहन. उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया है कि चांडिल-टाटा सेक्शन में यात्री ट्रेनों को प्राथमिकता दी जाये. लंबित रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाये और ट्रेन लेट होने की समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाये. देश के सभी रेल यात्री और झारखंड के नागरिकों की सुविधा व गरिमा से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता.

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: CM Hemant Soren raised serious questions on the Railways and the Central Government regarding the continuous delay of trains in the Chandil-Tatanagar section. Jamshedpur: चांडिल-टाटानगर सेक्शन में ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर CM हेमंत सोरेन ने रेलवे और केंद्र सरकार पर उठाये गंभीर सवाल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    June 22, 2026

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    June 22, 2026
    Recent Post

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    June 22, 2026

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    June 22, 2026

    CBSE: सीबीएसई का 12वीं का पुनर्मूल्यांकन में पहले चरण में 87 प्रतिशत से अधिक आवेदकों के नतीजे घोषित

    June 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में 400 अंकों से अधिक की उछाल

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group