Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur Crime: सीतारामडेरा के देवनागर में युवक की हत्या, काफी नजदीक से मारी गयीं तीन गोलियां, जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Breaking News

Jamshedpur Crime: सीतारामडेरा के देवनागर में युवक की हत्या, काफी नजदीक से मारी गयीं तीन गोलियां, जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

News DeskBy News DeskDecember 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत
देवनगर में शेखर सैंडिल (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना मंगलवार देर रात की है. शेखर की बहन सरस्वती दास ने बताया कि जब वह रात को घर लौटी, तो उसने घर के बाहर अपने भाई को लहूलुहान अवस्था में गिरा हुआ देखा. उसके शरीर से काफी खून बह रहा था और वह अचेत था. स्थिति गंभीर देखकर उसने तुरंत पड़ोसियों की मदद से इसकी सूचना सीतारामडेरा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शेखर को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर जख्म और अत्यधिक खून बह जाने के कारण कुछ देर बाद शेखर की मौत हो गई.

डॉक्टरों के अनुसार उसपर तीन राउंड फायरिंग की गई है और काफी नजदीक से गोली मारी गई थी. मृतक शेखर नया कोर्ट के पास एक निजी पार्किंग में काम करता था और रोजाना रात में घर लौटता था. फिलहाल पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और दोनों संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है. घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने भी महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

शेखर का एक स्थानीय युवक से चल रहा था विवाद
शेखर नया कोर्ट के पास एक निजी पार्किंग स्थल पर काम करते थे और रोज की तरह रात में घर लौटे थे. परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शेखर का स्थानीय युवक राहुल सिंह और उसके एक साथी से पुराना विवाद चल रहा था. इस विवाद को लेकर कई बार कहासुनी और तनाव की स्थिति बन चुकी थी.

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी पुरानी रंजिश के कारण इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के कारण अक्सर विवाद होते रहते हैं और प्रशासन की ढिलाई अपराधियों के हौसले बढ़ा रही है. इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की बात कही है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: रेल कर्मचारी की मौत के बाद पत्नी को मिले ₹1.10 करोड़, SBI रेलवे सैलरी पैकेज के तहत बीमा राशि का भुगतान

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group