Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: धालभूमगढ़ प्रखंड के रावताड़ा पंचायत पहुंचे डीसी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी
Breaking News

Jamshedpur: धालभूमगढ़ प्रखंड के रावताड़ा पंचायत पहुंचे डीसी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी

News DeskBy News DeskJuly 29, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर डीसी कर्ण सत्यार्थी सोमवार को धालभूमगढ़ प्रखंड के रावताड़ा पंचायत अंतर्गत बाबईदा गांव पहुंचे. यहां डीसी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी. खड़िया जनजाति बहुल इस गांव में उन्होंने बुनियादी सेवाओं की मौजूदा स्थिति का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय बाबईदा पहुंचे. वहां उन्होंने कक्षाओं का संचालन, बच्चों की उपस्थिति, नामांकन, मिड डे मील, शिक्षण सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली. इसके बाद उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जो वर्तमान में अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है. उन्होंने बच्चों को दी जा रही पोषण युक्त आहार, टीकाकरण एवं शिक्षा पूर्व गतिविधियों की जानकारी ली. साथ ही निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी भवन के लिए जल्द उपयुक्त भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, जिससे स्थायी भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा सके

उपायुक्त ने बाबईदा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर दवा उपलब्धता, स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, नियमित स्वास्थ्य जांच और लाभुकों के विवरण की जानकारी ली. ग्रामीणों से संवाद के दौरान उपायुक्त ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच और लाभ की स्थिति की जानकारी ली. इनमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना, पेंशन योजनाएं, पेयजल, सड़क, पशुपालन, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित योजनाएं शामिल थीं.

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

ग्रामीणों द्वारा बताई गई व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की अधिकतम जानकारी और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें.

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026
Recent Post

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group