Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, आवेदनों पर उचित कार्रवाई के दिये निर्देश, कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान
    Breaking News

    Jamshedpur: उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, आवेदनों पर उचित कार्रवाई के दिये निर्देश, कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

    News DeskBy News DeskAugust 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जन शिकायत निवारण दिवस के तहत समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई. जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं और सुझावों के साथ उपस्थित हुए. इस दौरान प्राप्त आवेदनों में प्रमुख रूप से पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद, स्टे ऑर्डर, पी.वी.टी.जी समुदाय की समस्या, झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ, एसडीओ के आदेश की अवलेहना कर किरायेदार द्वारा मकान खाली नहीं करने, सड़क निर्माण, भूमि मूल्यांकन, एफआईआर दर्ज नहीं होने की शिकायत, दुकान आवंटन, लंबित म्यूटेशन, चिकित्सा सहायता, सरकारी जमीन का अतिक्रमण, कलवर्ट निर्माण, बैंक से ऋण दिलाने हेतु सहयोग, आवासीय सोसायटी में पार्किंग आवंटन विवाद, चौकीदार नियुक्ति की दूसरी सूची जारी करने की मांग, पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ, लंबित पेंशन राशन का भुगतान, दिव्यांग एवं वृद्धजन के लिए शिविर की मांग समेत अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल रहे .

    उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ समयबद्ध और यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य नागरिकों को शीघ्र, सुलभ और न्यायसंगत समाधान प्रदान करना है. कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया, जिससे आवेदकों को तत्काल राहत मिली. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जिन मामलों का निस्तारण मौके पर संभव नहीं है, उनकी प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए.

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    gave instructions to take appropriate action on the applications Jamshedpur: Deputy Commissioner heard the problems of the people Jamshedpur: उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं many cases were resolved on the spot आवेदनों पर उचित कार्रवाई के दिये निर्देश कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026
    Recent Post

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026

    NEET Protest: केंद्र सरकार ने दिया भरोसा, छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाएंगी

    September 2, 2026

    Toll plaza Scam: NHAI के टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बंगाल समेत कई राज्यों में छापेमारी

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group