Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR: शिक्षा में गुणात्मक सुधार को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश

शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई, जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा अधीक्षक, बीईईओ समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More : NEET UG: नीट-यूजी का रिजल्ट जारी, 12.36 लाख से अधिक अभ्यर्थी हुए पास, राजस्थान के महेश कुमार शीर्ष पर, मप्र के उत्कर्ष दूसरे स्थान पर रहे, देखें Toppers List

मुख्य निर्देश और बिंदु:
उपायुक्त ने आवासीय विद्यालयों और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में रिक्त सीटों पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, रिक्त शिक्षकों के पदों को भरने के लिए विज्ञापन निकालकर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने को कहा।

उन्होंने छात्रों के पारगमन (ड्रॉपआउट) को लेकर असंतोष जताया और कहा कि हर छात्र का ट्रैक रिकॉर्ड रखा जाए। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शहरी स्कूलों के खराब प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित स्कूलों में शिक्षण पद्धति की पुनः समीक्षा और कंपार्टमेंट परीक्षा की विशेष तैयारी का निर्देश दिया।

Read More : झारखंड-ओडिशा सीमा पर बलंग गांव के पास IED विस्फोट में CRPF का ASI शहीद, यूपी के रहने वाले थे सत्यबान सिंह

ई-विद्या वाहिनी और शिक्षकों की उपस्थिति:
सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों को ई-विद्या वाहिनी ऐप पर नियमित उपस्थिति दर्ज करने का आदेश दिया गया। साथ ही निर्देश दिया कि विद्यालय अवधि में शिक्षक और वार्डन को गैर-शैक्षणिक कार्य में न लगाया जाए।

Read More : Shravani Mela 2025 :श्रावणी मेला की तैयारी को 05 जुलाई तक करे पूर्ण-मंत्री

प्रतियोगिता परीक्षा और प्रेरणा:
उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि नीट, जेईई आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को संरक्षण और प्रेरणा दी जाए, जिससे उनकी सफलता सुनिश्चित हो सके।

Read More : यात्रा से पहले जानें ट्रेन की लाइव स्थिति: इस्तेमाल करें ‘NTES’ ऐप

मध्यान्ह भोजन और बुनियादी सुविधाएं:
मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन, फल और अंडा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, किचन, स्टोर रूम, पीने का पानी, शौचालय और स्कूल परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

Read More :Chaibasa Road Accident: बाइक व स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल 

स्वास्थ्य जांच और बुनियादी ढांचे की समीक्षा:
सभी स्कूलों में छात्रों की मासिक स्वास्थ्य जांच अनिवार्य रूप से करने और आंख, कान, पोषण, वजन और ऊंचाई का रिकॉर्ड रखने को कहा गया। जर्जर भवनों, भवनहीन स्कूलों और निर्माणाधीन इमारतों की अद्यतन रिपोर्ट तैयार कर सौंपने का निर्देश दिया गया।

Read More : Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान दुर्घटना में बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से Black Box बरामद

प्रयोगशालाएं और संसाधनों की उपयोगिता:
उपायुक्त ने सभी स्कूलों से पुस्तकालय, लैंग्वेज लैब, स्मार्ट क्लास, साइंस लैब, आईसीटी और स्टेम लैब की कार्यशीलता की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों के सभी संसाधनों का उपयोग छात्रों के हित में होना चाहिए।

Read More :Jharkhand: ऑर्गन ट्रांसप्लांट एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में लिए कई फैसले, टीएमएच का भी लाइसेंस किया रिन्यूअल 

परिवर्तन दल का गठन:
शिक्षा को व्यावहारिक और रोचक बनाने हेतु उपायुक्त ने निर्देश दिया कि शिक्षण में रुचि रखने वाले शिक्षकों की एक टीम ‘परिवर्तन दल’ बनाई जाए, जो अन्य स्कूलों में जाकर शिक्षकों और विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दें।

Read More :Canara Bank ने कर्ज पर ब्याज दर 0.5 प्रतिशत घटाई, अब घर, वाहन समेत सभी प्रकार के लोन होंगे सस्ते 

छात्र सामग्री और छात्रवृत्ति वितरण:
बैठक में पुस्तक, बैग, पोशाक, जूते और स्टेशनरी की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। छात्रवृत्ति योजनाओं से छात्रों को जोड़े रखने के लिए बैंक और आधार से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश भी दिया गया।

Exit mobile version