Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»यात्रा से पहले जानें ट्रेन की लाइव स्थिति: इस्तेमाल करें ‘NTES’ ऐप
    Breaking News

    यात्रा से पहले जानें ट्रेन की लाइव स्थिति: इस्तेमाल करें ‘NTES’ ऐप

    News DeskBy News DeskJune 14, 2025Updated:June 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    अब रेलयात्रियों को प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। भारतीय रेलवे की आधुनिक सेवा नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) के माध्यम से यात्री अपनी ट्रेन की रियल टाइम स्थिति जान सकते हैं। ट्रेन के आगमन, प्रस्थान, विलंब, रद्दीकरण या मार्ग परिवर्तन से जुड़ी हर जानकारी अब एक क्लिक पर उपलब्ध है।

    READ MORE :Railway: मालगाड़ियों में माल लोडिंग की निगरानी ड्रोन से होगी, दक्षिण-पूर्व रेलवे समेत 3 डिवीजन को मिला निर्देश

    यात्रा से पहले ट्रेन की सटीक स्थिति जानना अब बेहद आसान

    एनटीईएस, भारतीय रेलवे की एक विश्वसनीय और उपयोगी सेवा है, जिसे वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों रूपों में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर निःशुल्क उपलब्ध है और इसे लाखों यात्रियों ने डाउनलोड कर अपने सफर को आसान बनाया है। यात्रा से पहले ट्रेन की सटीक स्थिति जानना अब बेहद आसान हो गया है।

    READ MORE :सायरस ने बढ़ाया झारखंड का मान, जमशेदपुर के गोड़ाडीह गांव से निकलकर पहुंचेंगे टोक्यो जापान

    विकास कार्य के कारण चल रही है देरी से ट्रेनें 

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    रेलवे द्वारा यह पहल खासकर उस समय और भी महत्वपूर्ण हो जाती है जब देश के विभिन्न रेलवे ज़ोन—जैसे दक्षिण पूर्व रेलवे—में इंफ्रास्ट्रक्चर के रखरखाव और विकास कार्य चल रहे हों। इन कारणों से कई ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशनों से ही विलंब से चल रही हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बताया है कि जैसे ही ट्रेनें कटनी, नागपुर, झारसुगुड़ा, लखोली जैसे मुख्य स्टेशनों पर प्रवेश करती हैं, रेलवे उनका परिचालन अधिक बेहतर तरीके से संचालित करने का प्रयास करता है। बावजूद इसके, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे स्टेशन आने से पहले अपनी ट्रेन की वास्तविक स्थिति की जांच NTES ऐप या वेबसाइट के माध्यम से जरूर करें।

    READ MORE :धनबाद मंडल में चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 1233 बिना टिकट यात्री पकड़े गए

    रेलवे पंजीकृत नंबरो में भेजता है SMS

    रेलवे विभाग यात्रियों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए ट्रेन स्थिति की जानकारी भी भेजता है। इसके अलावा स्टेशनों पर पैसेंजर एनाउंस सिस्टम के द्वारा भी लगातार घोषणाएं की जाती हैं, जिससे यात्रियों को अद्यतन सूचना मिलती रहे।

    READ MORE :जमशेदपुर में यातायात पुलिस की कार्यशैली पर भड़की आजसू पार्टी, सौंपा गया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

    NTES का ही उपयोग करे रेल यात्री

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    NTES का उपयोग यात्रियों के लिए बेहद सहायक साबित हो रहा है। इससे न केवल अनावश्यक समय की बचत होती है, बल्कि यात्रा को भी अधिक सुरक्षित, सटीक और सुविधाजनक बनाया जा सकता है।

    READ MORE :Jharkhand: CM हेमंत से मिले भारत में जर्मनी के राजदूत, Tata Steel के कोयला माइंस का भी किया दौरा, जानें क्या कहा?

    सलाह

    https://laharchakra.com/  की आपलोगो को सलाह है कि अगली बार जब आप ट्रेन यात्रा पर निकलें, तो स्टेशन जाने से पहले बस एक बार NTES ऐप खोलकर अपनी ट्रेन की लाइव स्थिति जरूर देख लें।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Indian railway app live train status NTES NTES app download NTES ऐप डाउनलोड train delay information train status before travel ट्रेन की लाइव स्थिति ट्रेन डिले जानकारी भारतीय रेलवे ऐप यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group