


Jamshedpur News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नगर और जिला स्तर के नेताओं की बैठक मंगलवार को सर्किट हाउस एरिया स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राम प्रसाद महतो ने की. इसमें संगठन के विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. बैठक का मुख्य उद्देश्य 13 जुलाई को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा करना था.
नगर अध्यक्ष राम प्रसाद महतो ने बताया कि इस सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. उनके साथ कई केंद्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. कार्यकर्ता सम्मेलन में टाइगर जयराम संगठन विस्तार, जनसमस्याओं पर प्रभावी आंदोलन और कार्यकर्ताओं को संगठित करने से जुड़े टिप्स देंगे. सम्मेलन का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से होगा. उम्मीद जताई जा रही है कि कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी जेएलकेएम की सदस्यता ग्रहण करेंगे
बैठक में तय किया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी.
बैठक के दौरान आजसू पार्टी छोड़कर कई सदस्यों ने जेएलकेएम में शामिल होने की घोषणा की, जिनका पार्टी में माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर नगर अध्यक्ष राम प्रसाद महतो के साथ महासचिव मंटू महतो, संगठन सचिव रंजीत महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.



