Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»JAMSHEDPUR : योजनाओं में गुणवत्ता को लेकर इंजीनियरों की तय होगी जिम्मेदारी, काम में पारदर्शिता जरूरी
    Headlines

    JAMSHEDPUR : योजनाओं में गुणवत्ता को लेकर इंजीनियरों की तय होगी जिम्मेदारी, काम में पारदर्शिता जरूरी

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2025Updated:August 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई इंजीनियरिंग विभागों की समीक्षा बैठक, आधारभूत संरचना निर्माण से जुड़ी योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में इंजीनियरिंग विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पथ निर्माण कार्यों हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रगति, विभागीय समन्वय तथा विभिन्न आधारभूत संरचना निर्माण की योजनाओं की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कहा कि जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास हेतु अस्पताल, सरकारी भवन, सड़क, पुल-पुलिया एवं अन्य आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण आवश्यक है.

    उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण की लंबित प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करें ताकि निर्माण कार्य समय पर प्रारंभ हो सके. इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अभियंताओं को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि कार्य की गति एवं गुणवत्ता की निरंतर निगरानी की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी.

    JAMSHEDPUR NEWS : महिला विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन

    सभी कार्यापालक अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि संबधित विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का डिजिटल विवरण ग्राम संपत्ति डिजिटल एसेट पोर्टल में अनिवार्य रूप से अपलोड करें ताकि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन का नियमित अनुश्रवण किया जा सके.

    JAMSHEDPUR NEWS :अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका,खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

    बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण विभाग एवं अन्य संबद्ध विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news JAMSHEDPUR: Engineers will be held accountable for quality in projects transparency in work is a must जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : महिला विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका,खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

    September 8, 2026

    Jamshedpur: दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल, बोले: शोध और नवाचार के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय

    September 8, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : महिला विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका,खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

    September 8, 2026

    Jamshedpur: दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल, बोले: शोध और नवाचार के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय

    September 8, 2026

    JSSC CGL परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी बिहार से गिरफ्तार, अब तक 11 पकड़ाये

    September 8, 2026

    Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बोले – एयर इंडिया में सुरक्षा और लागत नियंत्रण पर ध्यान देने की जरूरत

    September 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group