Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur :भारी बारिश का अलर्ट: कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल आज बंद
    Breaking News

    Jamshedpur :भारी बारिश का अलर्ट: कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल आज बंद

    News DeskBy News DeskJune 18, 2025Updated:June 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 18 जून 2025 सुबह 8:30 बजे से लेकर 19 जून सुबह 8:30 बजे तक पूर्वी सिंहभूम जिले में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिन विद्यालयों में अन्य कक्षाएं भी संचालित होती हैं, वहां केवल कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई स्थगित रहेगी।

    READ MORE :JAMSHEDPUR :अब आनंद विहार से चलेगी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

    पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश का रेड अलर्ट

    वही जिला के उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, विशेषकर स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोग। भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि ऐसी परिस्थिति में वे सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर शरण लें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    जिला प्रशासन ने सभी नगरीय निकाय पदाधिकारियों, बीडीओ और सीओ को अलर्ट पर रखा है और उन्हें आवश्यक राहत व बचाव इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

    READ MORE :Jamshedpur: हल्दीपोखर स्टेशन पर.चलती ट्रेन से चढ़ने की कोशिश में हरहरगुट्टू निवासी की मौत, साथी घायल

    महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:

    नागरिक नदियों के किनारे जाने से बचें।

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

    किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय नगर निकाय, प्रखंड प्रशासन या नजदीकी थाना से संपर्क करें।

    राहत एवं बचाव दल पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जन-जीवन और जानमाल की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है। आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त सूचना पर ही विश्वास करें।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR ALERT Jamshedpur news Jamshedpur today news झारखंड मौसम समाचार पूर्वी सिंहभूम बारिश अलर्ट भारी बारिश भारी बारिश जिला प्रशासन निर्देश स्कूल बंद बारिश पूर्वी सिंहभूम स्वर्णरेखा नदी जलस्तर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group