
जमशेदपुर।
जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में सोमवार को तंबाकू नियंत्रण को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) अनिकेत सचान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में धालभूम की एसडीओ शताब्दी मजूमदार, घाटशिला के एसडीओ सुनील चंद्र, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव समेत कई विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में उठाए गए मुख्य बिंदु:
READ MORE :Jamshedpur :“भोजपुरी, मैथिली, मगही व अंगिका को शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल करें”
COTPA 2003 अधिनियम के सख्त पालन पर जोर:
सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान की रोकथाम और स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री को पूर्णतः प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए।
उड़न दस्तों द्वारा नियमित जांच अभियान:
तंबाकू नियंत्रण के लिए गठित त्रिस्तरीय उड़न दस्ते को सक्रिय रूप से निरीक्षण करने और उल्लंघनकर्ताओं को चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
धूम्रपान मुक्त क्षेत्र की घोषणा:
जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को धूम्रपान मुक्त क्षेत्र घोषित किया जाएगा।
जनजागरूकता अभियान:
पोस्टर, बैनर, दीवार लेखन और समुदाय संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को तंबाकू के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
ज़ीरो टॉलरेंस नीति:
एडीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि तंबाकू नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन की नीति “शून्य सहिष्णुता” (Zero Tolerance) की होगी। अधिनियम के उल्लंघन पर जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई अनिवार्य होगी।
READ MORE :TATA STEEL प्लांट में दर्दनाक हादसा, वैगन के नीचे आने से ठेका कर्मचारी की मौत
विभागीय समन्वय की अपील:
बैठक में शिक्षा, नगर निकाय, पुलिस, श्रम, खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रतिनिधियों से तंबाकू नियंत्रण में संयुक्त प्रयास और नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया। अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने तंबाकू का सेवन न करने की शपथ ली और जिले को तंबाकू मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
