Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाने के विरोध में दुकानदार सड़कों पर।
    Jamshedpur

    जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाने के विरोध में दुकानदार सड़कों पर।

    News DeskBy News DeskDecember 2, 2020
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाने के विरोध में दुकानदार सड़कों पर।
    साकची बाजार में बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।जिसमे SDO नीतीश कुमार सिंह, सिटी SP सुभाष चंद्र जाट, ADM नंदकिशोर लाल के नेतृत्व में चले इस अभियान में फुटपाथ दुकानदारों को हटाया गया। अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों के सामानों को भी जब्त कर लिया गया। साथ ही बाजार में बिना मास्क घूम रहे लोगों को भी फटकार लगाई गई और हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इधर, इस कार्रवाई के खिलाफ दुकानदार गोलबंद होकर आक्रोशित हो गए और साकची गोल चक्कर को प्रशासन के खिलाफ रोड को जाम कर दिया। हालांकि थोड़ी देर बाद दुकानदारों ने सड़क को जाम मुक्त कर दिया।
    कोरोना संक्रमण को देखते हुए साकची स्थित मंगला हाट में दुकान लगाने वालों को साकची आम बागान में शिफ्ट किया गया था। पर आदेश के बाद भी दुकानदारों द्वारा मंगला हाट में ही दुकानें लगाई जा रही थी। जिसको लेकर प्रशासन शिकायत मिलने पर बुधवार को यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सामान जब्त करने के दौरान दुकानदारों ने कुछ समय के लिए हंगामा भी किया। जुस्को के वाहन के माध्यम से जब्त सामान को जेएनएसी कार्यालय ले जाया गया
    अचानक चलाए गए इस अभियान से दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान बाजार में कई लोग सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते दिखे, जिन्हें फटकार लगाई गई। फुटपाथ पर बैठ दुकान लगाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले को आम बागान मैदान में शिफ्ट किया गया था। आदेश के बावजूद भी सभी मंगला हाट में अपनी दुकानें लगा रहे थे। इस वजह से कार्रवाई की गई। ऐसे दुकान लगाने वाले दुकानदारों पर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा और उनसे जुर्माना वसूला जाएगा।
    ए के मिश्र

    SBI Bank Worker Strike: एसबीआई कर्मचारी संघ ने 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल का किया एलान
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Sakchi bazar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SBI Bank Worker Strike: एसबीआई कर्मचारी संघ ने 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल का किया एलान

    May 19, 2026

    Jharkhand: प्रेम संबंध की वजह से लड़के और लड़की की बेरहमी से हत्या; जांच जारी

    May 19, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, Sensex 366.71 अंक चढ़ा,जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    May 19, 2026
    Recent Post

    SBI Bank Worker Strike: एसबीआई कर्मचारी संघ ने 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल का किया एलान

    May 19, 2026

    Jharkhand: प्रेम संबंध की वजह से लड़के और लड़की की बेरहमी से हत्या; जांच जारी

    May 19, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, Sensex 366.71 अंक चढ़ा,जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    May 19, 2026

    Petrol/Diseal Price Hike: एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम, 90 पैसे प्रति लीटर की और वृद्धि

    May 19, 2026

    2010 बैच के झारखंड कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा बने BSF के नए DIG

    May 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group