Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur :स्व. दिनेश चौधरी की स्मृति में 13 अगस्त को चैम्बर भवन में रक्तदान शिविर
    Breaking News

    Jamshedpur :स्व. दिनेश चौधरी की स्मृति में 13 अगस्त को चैम्बर भवन में रक्तदान शिविर

    News DeskBy News DeskAugust 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व उपाध्यक्ष (वित्त एवं कराधान) स्व. दिनेश चौधरी की पुण्यतिथि पर इस वर्ष भी उनकी स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह रक्तदान शिविर बुधवार, 13 अगस्त 2025 को चैम्बर भवन में पूर्वाह्न 10 बजे से संध्या 4 बजे तक आयोजित होगा। मानद महासचिव मानव केडिया ने इस संबंध में जानकारी दी।

    चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि स्व. दिनेश चौधरी की पुण्यतिथि पर पिछले चार वर्षों से रक्तदान शिविर आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती रही है। इस वर्ष भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए चैम्बर भवन में रक्तदान शिविर होगा। उन्होंने कहा कि दिनांक 4 अगस्त 2021 को कोरोना काल के दौरान, चैम्बर के उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए स्व. चौधरी का निधन हो गया था। यह संभवतः चैम्बर के इतिहास में पहला अवसर था जब किसी पदाधिकारी का पद पर रहते हुए निधन हुआ।

    READ MORE :Jamshedpur :अटल इनोवेशन मिशन के तहत डीएवी छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    उनकी स्मृति को जीवित रखने और उनके योगदान को याद करने के लिए हर वर्ष अगस्त माह में रक्तदान शिविर के साथ-साथ पोस्ट बजट सेमिनार का आयोजन भी किया जाता है। स्व. दिनेश चौधरी व्यवसायियों और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहे और उनके हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यही कारण है कि चैम्बर उनके कार्यों को प्रेरणा स्रोत मानता है और उन्हें नए सदस्यों के लिए आदर्श के रूप में प्रस्तुत करता है।

    चैम्बर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल और सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा गया है। इससे न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है बल्कि यह दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है, क्योंकि इससे नए रक्त कणों का निर्माण होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान 18 वर्ष से 60 वर्ष की आयु तक के लोग कर सकते हैं।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    READ MORE :Jamshedpur :सांसद विद्युत महतो की पहल रंग लाई, प्रधानमंत्री आवास योजना में झारखंड को बड़ा लक्ष्य

    इस अवसर पर चैम्बर के सभी पदाधिकारी — अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा और कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया — ने शहर के सभी व्यवसायियों, उद्यमियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस रक्तदान शिविर में भाग लेकर स्व. दिनेश चौधरी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Blood Donation Awareness Blood donation in jamshedpur Blood Donation Motivation Business Community Social Work Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Singhbhum Chamber Blood Donation Camp कोरोना काल में दिवंगत उपाध्यक्ष चैम्बर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर रक्तदान महादान रक्तदान शिविर जमशेदपुर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री स्व दिनेश चौधरी पुण्यतिथि
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group