Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur Literature Festival:20–21 दिसंबर को साहित्य, कला और संस्कृति का महाकुंभ
Breaking News

Jamshedpur Literature Festival:20–21 दिसंबर को साहित्य, कला और संस्कृति का महाकुंभ

News DeskBy News DeskDecember 15, 2025Updated:December 15, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

JAMSHEDPUR।

विद्यादीप फाउंडेशन द्वारा साकची एक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संयोजक संदीप मुरारका ने कहा कि कला, कलम और विचारों के संगम जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का आयोजन आगामी 20 एवं 21 दिसंबर को होटल रामाडा, बिस्टुपुर में किया जा रहा है. इस साहित्यिक महोत्सव में देश-विदेश से आए लेखक, पत्रकार, कलाकार, प्रशासक, विचारक और पद्मश्री अलंकृत विभूतियाँ सहभागिता करेंगी.

संयोजक कमल किशोर अग्रवाल ने बताया कि फिल्मी दुनिया से वेब सीरीज़ “पंचायत” के विधायक जी पंकज झा (मुंबई), “स्कैम 1992” के चर्चित बैंक मैनेजर राजेश जैस (मुंबई), तथा “उड़ता पंजाब”, “डेढ़ इश्किया”, “सोनचिड़िया”, “किलर सूप” के निर्देशक अभिषेक चौबे (मुंबई) से श्रोताओं को रूबरू होने का अवसर मिलेगा.

संयोजक अजय भालोटिया ने बताया कि कला और चित्रों की दुनिया से विख्यात चित्रकार मनीष पुष्कले (नई दिल्ली), गोंड कलाकार पद्मश्री भज्जू श्याम (भोपाल), वरली पेंटिंग विशेषज्ञ आकांक्षा सिंह (वाराणसी) एवं सोहराय चित्रकार पुनिता कुमारी (जमशेदपुर) “कैनवास और ब्रश” के जादू से रूबरू कराएंगे.

संयोजक मंटू अग्रवाल ने बतलाया कि संगीत एवं लोककला के क्षेत्र में चर्चित गायक राहगीर (सीकर, राजस्थान) का कार्यक्रम 20 दिसंबर को संध्या 7:30 बजे आयोजित होगा, जबकि कालबेलिया नृत्य की अंतरराष्ट्रीय कलाकार पद्मश्री गुलाबो सपेरा (जयपुर) का मंचन 21 दिसंबर को संध्या 7:30 बजे होगा. दोनों कार्यक्रम में प्रवेश पत्र अनिवार्य है.

आयोजन समिति के संयोजक अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि देश के महान विचारक एवं चिंतक राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश (नई दिल्ली) भी इस महोत्सव का हिस्सा होंगे. उनका व्याख्यान 20 दिसंबर को संध्या 5.30 बजे होगा.

आयोजन समिति के आकाश मोदी ने बताया कि प्रशासनिक दायित्वों के साथ साहित्य–कला में रमे अधिकारियों के विचारों से भी जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल समृद्ध होगा.
महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस, नई दिल्ली के अपर महानिदेशक वशिष्ठ चौधरी IRS, मंत्रिमंडल सचिवालय,
भारत सरकार, नई दिल्ली के एडीशनल सेक्रेटरी सौरभ तिवारी, सीबीडीटी, नई दिल्ली की अपर महानिदेशक (ADG) ऋतु शर्मा IRS, एवं भारत सरकार, नई दिल्ली की
संयुक्त सचिव (RBB & IT) अंजू रंजन, IFS का फेस्टिवल में आगमन हो रहा है. वहीं एक्साइज कमिश्नर मुकेश नेमा एवं राजस्व सेवा अधिकारी वैभवमणि त्रिपाठी प्रशासन और साहित्य के समन्वय पर संवाद करेंगे.

बहुभाषीय संस्था सहयोग की संस्थापक डॉ. जूही समर्पिता ने बतलाया कि पत्रकारिता जगत से इंडिया टुडे के सहायक संपादक डॉ. अंजुम शर्मा, एनडीटीवी से वरिष्ठ पत्रकार प्रियदर्शन, पत्रकार एवं लेखक अनुज कुमार सिन्हा, जयपुर की क्रेडेंट टीवी के डॉ. राकेश कुमार एवं राँची से संजय कृष्णा जैसे वरिष्ठ पत्रकार सहभागिता करेंगे.

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

सहयोग की अध्यक्ष डॉ. मुदिता चंद्रा ने बतलाया कि पर्यावरण और नदी विमर्श पर देश के जाने माने पत्रकार एवं लेखक सोपान जोशी (दिल्ली), पद्मश्री लक्ष्मण सिंह (राजस्थान), पद्मश्री सुंडाराम वर्मा (राजस्थान), पद्मश्री जमुना टुडू, पद्मश्री चामी मुर्मू, डॉ. दिनेश मिश्र एवं डॉ. शिव ओम सिंह (उत्तर प्रदेश) जैसे नाम प्रमुख रहेंगे.

उन्होंने कहा कि आयोजन में पद्मश्री अलंकृत प्रेरक व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा. जिस सत्र का विषय प्रवेश वाराणसी से आ रहे नागरी प्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल करेंगे. इस सत्र में प्रेमलता अग्रवाल, जानुम सिंह सोय, डॉ. दमयंती बेसरा, दीपिका कुमारी, छूटनी देवी एवं शशाधर आचार्य जैसे प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व उपस्थित रहेंगे.

संयोजक डॉ रागिनी भूषण ने जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय दृष्टि से स्वीडन से प्रो. स्वाति पराशर तथा सिंगापुर से विनोद दूबे अंतरराष्ट्रीय अनुभव साझा करेंगे. उन्होंने कहा कि कार्टून एवं कैरिकेचर की दुनिया से आबिद सुरती (मुंबई) और मनोज कुमार सिन्हा (नई दिल्ली) व्यंग्य और चित्रों से जमशेदपुर को जोड़ेंगे.

सहयोग की सुधा गोयल नवीन ने बताया कि कविता, ग़ज़ल, व्यंग्य एवं शब्द-संसार से बाबुषा कोहली, डॉ. दामोदर खड़से, डॉ. रविदत्त बाजपेयी, डॉ. प्रेम जनमजेय, मदन मोहन दानिश, अंबर पांडेय, अचल प्रियदर्शी एवं रश्मि शर्मा जैसे रचनाकार मंच साझा करेंगे.

सहयोग की विद्या तिवारी ने कहा कि शिक्षा जगत से
दिल्ली विश्वविद्यालय, एमडीएस विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षाविद् प्रो. (डॉ.) रंजन कुमार त्रिपाठी, डॉ. एम. के. पांडेय, डॉ. प्रणु शुक्ला एवं प्रो. (डॉ.) मंजू अग्रवाल संवाद करेंगे. साथ ही धरती, जल और जीवन के योद्धा सोमा मुंडा (खूंटी) एवं अधिवक्ता रश्मि कात्यायन (रांची) जनजातीय अधिकारों पर विमर्श करेंगे.

संयोजक रोहित अग्रवाल ने बतलाया कि डिजिटल साहित्य एवं सोशल मीडिया हिंदीनामा, रचियता, यतिल्या, बुक वाला, अपनी हिंदी जैसे प्लेटफॉर्म के संस्थापक संपादक पीयूष पुष्पम, अंकुश कुमार सिंह, अनमोल दूबे, नीरज पाठक, नितेश प्रसाद भी उपस्थित रहेंगे.

आयोजन समिति के संदीप मुरारका ने कहा कि उद्घाटन एवं समापन समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार के मंत्रीगण सुदिव्य कुमार सोनू एवं योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय एवं टाटा स्टील के वरिष्ठ पदाधिकारी डी बी सुंदर रामम भी आयोजन में सहभागिता करेंगे. आयोजन को सफल बनाने में रमेश अग्रवाला, पुनीत कांवटिया, नितिन भालोटिया, किशन सोंथालिया, अभिषेक भालोटिया, मनोज अग्रवाल, महेश अग्रवाल, आलोक चौधरी, पंकज पटेल, धीरज सावा, संतोष खेतान, कमल सिंहानिया, संतोष खेतान, नरेश अग्रवाल, ज्ञान चंद्र जायसवाल का भरपूर सहयोग मिल रहा है.

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

पत्रकारिता और चित्रकला पर कार्यशाला होगी आयोजित

लगेगा बुक फेयर

स्थानीय साहित्यकारों का होगा सम्मान

पूर्वोत्तर गीता ज्ञान यात्रा का होगा शुभारंम

वन्देमातरम का होगा गायन

यह केवल साहित्यिक आयोजन नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक आंदोलन है, जहाँ विचार, कला और संवेदना एक ही सुर में गूंजेंगे. जमशेदपुर बोलेगा “जहाँ शब्द और कला जीवित हैं, वहीं समाज जागृत है!”

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

October 24, 2026

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

October 24, 2026

JIO प्लेटफॉर्म्स के IPO को 22.19 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 7.4 लाख करोड़ रुपये के पार

October 24, 2026
Recent Post

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

October 24, 2026

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

October 24, 2026

JIO प्लेटफॉर्म्स के IPO को 22.19 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 7.4 लाख करोड़ रुपये के पार

October 24, 2026

Naxal Arrest: PLFI का जोनल कमांडर समेत चार नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद, चारों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की रच रहे थे साजिश

October 24, 2026

Jharkhand: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग का गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group