Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: सांसद खेल महोत्सव के तहत मैराथन का हुआ आयोजन, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विजेता हुए पुरस्कृत
Breaking News

Jamshedpur: सांसद खेल महोत्सव के तहत मैराथन का हुआ आयोजन, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विजेता हुए पुरस्कृत

News DeskBy News DeskNovember 23, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और फिट इंडिया अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत जमशेदपुर में रविवार को 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद विद्युत वरण महतो ने किया जबकि आयोजन की जिम्मेदारी सांसद खेल महोत्सव समिति ने संभाली।विभिन्न आयु वर्ग के धावको ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया.

Jamshedpur News :दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन पर रेड क्रॉस का एम्बुलेंस एवं फर्स्ट एड शिविर

युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और खेल प्रेमियों की भारी उपस्थिति ने पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया. दौड़ का शुभारंभ निर्धारित स्थान जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स से सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया.

दौड़ के दौरान प्रतिभागियों के जोश और फिटनेस के प्रति जागरूकता देखने लायक थी। प्रतियोगिता सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु रास्ते में मेडिकल टीम, पानी की व्यवस्था, सुरक्षा बल और स्वयंसेवक लगातार लगे रहे।मैराथन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों, सामाजिक संगठनों, खेल प्रशिक्षकों और स्थानीय युवाओं का अहम योगदान रहा. महिला और पुरुष दोनों वर्गों में प्रथम से पांचवें स्थान तक आने वाले धावकों को पुरस्कृत किया गया.

Jamshedpur News :केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का शुक्रवार को जमशेदपुर दौरा, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

दोनों वर्ग के विजेताओं को 20-20 हजार, उप विजेता को 15-15 हजार, तृतीय स्थान वाले को 10-10 और चौथे एवं पांचवें स्थान वाले को 5-5 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिए गए. सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यह आयोजन न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि समाज को स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच के प्रति प्रेरित करेगा। उन्होंने युवाओं से नियमित खेल और व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का भी आह्वान किया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन पर रेड क्रॉस का एम्बुलेंस एवं फर्स्ट एड शिविर

October 22, 2026

Jamshedpur News :केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का शुक्रवार को जमशेदपुर दौरा, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

October 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :टाटा स्टील ने 11वीं जमशेदपुर हाफ मैराथन की घोषणा की, हरित भविष्य का संदेश लेकर दौड़ेंगे प्रतिभागी

October 22, 2026
Recent Post

Jamshedpur News :दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन पर रेड क्रॉस का एम्बुलेंस एवं फर्स्ट एड शिविर

October 22, 2026

Jamshedpur News :केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का शुक्रवार को जमशेदपुर दौरा, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

October 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :टाटा स्टील ने 11वीं जमशेदपुर हाफ मैराथन की घोषणा की, हरित भविष्य का संदेश लेकर दौड़ेंगे प्रतिभागी

October 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक डैड्स गर्लफ्रेंड्स का मंचन 24 अक्टूबर को

October 22, 2026

Jamshedpur: टाटानगर-चाईबासा के रास्ते पुरी से बादामपहाड़ तक नई ट्रेन का होगा शुभारंभ, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, नौ कोच की ट्रेन 19 स्टेशनों पर रुकेगी

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group