Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त
    Breaking News

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान छह हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। जिला प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
    News DeskBy News DeskJuly 4, 2026Updated:July 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय की ओर से चलाए गए औचक छापेमारी अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से बालू खनिज का अवैध परिवहन कर रहे छह हाइवा वाहनों को जब्त किया गया।

    बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन करते पकड़े गए छह हाइवा

    जिला खनन कार्यालय द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए हाइवा वाहनों के पंजीकरण संख्या क्रमशः WB33M-8061, WB33F-1146, WB29C-2785, WB33F-3007, WB33F-2673 एवं WB33N-8998 हैं। जांच के दौरान इन वाहनों द्वारा बालू का अवैध परिवहन किए जाने की पुष्टि होने पर उन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया।प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में नियमित रूप से निगरानी और छापेमारी अभियान चलाए जा रहे हैं।

    जब्त वाहनों को बहरागोड़ा थाना में रखा गया

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    जब्त किए गए सभी हाइवा वाहनों को अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई के लिए बहरागोड़ा थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है। जिला खनन कार्यालय द्वारा संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और परिवहन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    अवैध खनन के खिलाफ आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण की कोई जानकारी प्राप्त होती है, तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें, ताकि त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    Jamshedpur NEWS: नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने विकास योजनाओं, राजस्व संग्रहण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Baharagora news Baharagora police station District Administration east singhbhum news Hiva Seized Illegal Mineral Transport Illegal mining Illegal Sand Transport Jamshedpur news Jharkhand news Law Enforcement Mineral Department Mining Action Mining Department Mining Raid Mining Task Force Rajeev Ranjan Sand Mining Jharkhand Sand Smuggling अवैध खनन खनन विभाग खनिज परिवहन छापेमारी अभियान जिला प्रशासन झारखंड समाचार प्रशासनिक कार्रवाई बहरागोड़ा समाचार बालू परिवहन राजीव रंजन हाइवा जब्त
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने विकास योजनाओं, राजस्व संग्रहण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो ने चक्रधरपुर रेल मंडल की विकास परियोजनाओं की की उच्चस्तरीय समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने विकास योजनाओं, राजस्व संग्रहण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो ने चक्रधरपुर रेल मंडल की विकास परियोजनाओं की की उच्चस्तरीय समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026

    Jamshedpur News :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group