Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी
    Breaking News

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2026Updated:July 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब ने भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर आगामी श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 के भव्य पूजा पंडाल का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में काशीडीह बस्ती के श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक वातावरण के बीच मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई।

    गरिमा सिंह ने कराया भूमि पूजन, मां दुर्गा से की मंगलकामना

    पूजा पंडाल के भूमि पूजन का शुभ अनुष्ठान गरिमा सिंह के करकमलों से संपन्न हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा एवं महाप्रभु जगन्नाथ की आराधना कर आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की सफलता और समाज की खुशहाली की प्रार्थना की।धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

    अभय सिंह बोले— इस वर्ष का पूजा महोत्सव होगा भव्य और आकर्षक

    क्लब के मुख्य संरक्षक अभय सिंह ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आस्था, सेवा और लोककल्याण का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन होना अत्यंत शुभ माना जाता है।

    उन्होंने बताया कि क्लब के सदस्य अभी से दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 की तैयारियों में जुट गए हैं। इस वर्ष पूजा पंडाल को पहले से अधिक भव्य, कलात्मक और आकर्षक स्वरूप देने की योजना बनाई गई है। साथ ही सामाजिक संदेश देने वाली विशेष थीम पर भी कार्य किया जाएगा, ताकि पंडाल पूरे जमशेदपुर में आकर्षण का केंद्र बने।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    20 हजार श्रद्धालुओं के लिए महाभोग की तैयारी

    अभय सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी क्लब की ओर से विशाल महाभोग प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। प्रारंभिक योजना के अनुसार 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को महाभोग प्रसाद वितरित करने की तैयारी की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि महाभोग को पारंपरिक स्वाद और उत्कृष्ट गुणवत्ता देने के लिए पश्चिम बंगाल के अनुभवी कारीगरों (रसोइयों) से महाभोग तैयार कराने की योजना बनाई गई है। इसके लिए प्रारंभिक सहमति भी बन चुकी है।

    जल्द होगी तैयारी बैठक, शहरवासियों को दिया जाएगा आमंत्रण

    क्लब की ओर से निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में वरिष्ठ सदस्यों, युवा कार्यकर्ताओं, महिला सदस्यों और सहयोगियों की विस्तृत बैठक आयोजित कर पूजा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    आयोजकों ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं को आगामी श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 में सपरिवार शामिल होकर मां दुर्गा के दर्शन, पूजा-अर्चना और महाभोग प्रसाद ग्रहण करने का आमंत्रण दिया।

    भूमि पूजन कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष निर्भय सिंह, कोषाध्यक्ष ऐश्वर्य सिंह, सुनील दास, सुशील श्रीवास्तव, अंकित मोदी, नीरज गुप्ता, पुत्तन सैनी, विद्याशंकर गुप्ता, श्याम खंडेलवाल, तुषार अग्रवाल सहित क्लब के अनेक सदस्य और काशीडीह के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    20000 Devotees abhay singh Bhoomi Pujan BJNN Community Festival Cultural Event Durga Puja 2026 Durga Puja Celebration Durga Puja Pandal Durga Puja Preparation east singhbhum news Festival Theme Garima Singh Jagannath Rath Yatra Jamshedpur Jamshedpur Festival: Jamshedpur news Jamshedpur today news Jharkhand news Kashidih Colony Kashidih Durga Puja Kashidih News Maa Durga Maha Bhog Maha Prasad Nirbhay Singh Puja Committee Religious Event Religious News Sanatan culture Thakur Pyara Singh Dhurandhar Singh Club West Bengal Cooks
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group