Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :परदेसी पाड़ा में अतिक्रमित जमीन पर बन रही है मस्जिद ,कान में तेल डाल कर सो रहे हैं टाटा लैंड के अफसरान
    Breaking News

    Jamshedpur News :परदेसी पाड़ा में अतिक्रमित जमीन पर बन रही है मस्जिद ,कान में तेल डाल कर सो रहे हैं टाटा लैंड के अफसरान

    पहले भी प्रशासन कई बार निर्माण कार्य रोक चुका है, फिर भी धड़ल्ले से बन रही है मस्जिद
    News DeskBy News DeskDecember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR । परदेसी पाड़ा में टाटा लीज एरिया की अतिक्रमण की हुई जमीन पर मस्जिद बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को एक बैठक की और इस मुद्दे से गंभीरता से चर्चा की।

    बैठक के संबंध में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने बताया कि उन्हें बैठक में बुलाया गया। बैठक में इस बात को लेकर चर्चा हुई कि परदेसी पाड़ा में जो मस्जिद बनाई जा रही है, उसका पहले भी अनेक बार विरोध हो चुका है। विरोध के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर पूरे जोर-शोर के साथ मस्जिद का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

    मुकुल मिश्रा ने बताया कि मस्जिद का निर्माण अतिक्रमित जमीन पर हो रहा है जो टाटा लीज एरिया का क्षेत्र है। इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, एसडीओ, सोनारी थाना एवं टाटा लैंड डिपार्मेंट को 28 नवंबर को ही जानकारी दे रखी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

    JAMSHEDPUR NEWS :समर्पित, ऊर्जावान और सक्षम टीम के गठन से झारखंड भाजपा को नई मजबूती मिलेगी : अमरप्रीत सिंह काले

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि परदेसी पाड़ा मस्जिद में वहां की आबादी से कई गुना ज्यादा लोग नमाज पढ़ने आते हैं। प्रशासन को यह पता करना चाहिए कि ये लोग कहां के हैं?
    टाटा लीज एरिया में बन रहे इस मस्जिद के निर्माण को प्रशासन ने कई बार रोका लेकिन इनकी पहुंच इतनी है कि निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। टाटा लैंड डिपार्टमेंट के अफसर क्यों मौन हैं, यह भी समझ से परे है।

    लोगों का कहना था कि सोनारी के निचले क्षेत्र की बस्तियों में घुसपैठिए निवास कर रहे हैं। कहीं ये घुसपैठिए तो नहीं हैं? प्रशासन को इसकी भी जानकारी कर लेनी चाहिए।
    मुकुल मिश्रा के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने तय किया है कि यदि इस संबंध में 10 दिसंबर तक प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करता है तो परदेसी पाड़ा में ही वीर मंच अखाड़ा के प्रांगण में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा ताकि प्रशासन की नींद खुल सके।

    JAMSHEDPUR NEWS: सड़क दुर्घटनाओं पर नकेल कसने की तैयारी, स्कूली वाहनों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, अवैध पार्किंग पर होगी सख्त कार्रवाई

    बैठक में अरुण तिवारी, विनोद प्रसाद, दिनेश पांडे, अशोक जायसवाल, विजय कुमार, बलराम ठाकुर, अजय अग्रवाल, विनोद सिंह, रविशंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह, उत्तम कुमार, अशोक सिन्हा, मुकेश साहू, नरेश सिंह सहित कई दर्जनों लोग उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Administration action East Singhbhum administration Encroachment case illegal construction Illegal mosque construction Jamshedpur news Jamshedpur west Land Dispute Local residents protest Mosque construction issue Mukul Mishra Pardesi Pada issue Protest dharna Public complaint. saryu rai Sonari area Tata land department Tata lease area अतिक्रमण विवाद अवैध निर्माण अवैध मस्जिद निर्माण ईस्ट सिंहभूम प्रशासन जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर पश्चिमी टाटा लीज एरिया टाटा लैंड डिपार्टमेंट धरना प्रदर्शन परदेसी पाड़ा विवाद प्रशासन कार्रवाई भूमि विवाद मस्जिद मस्जिद निर्माण विवाद मुकुल मिश्रा सरयू राय सार्वजनिक शिकायत सोनारी बस्ती स्थानीय निवासी विरोध
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :समर्पित, ऊर्जावान और सक्षम टीम के गठन से झारखंड भाजपा को नई मजबूती मिलेगी : अमरप्रीत सिंह काले

    June 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सड़क दुर्घटनाओं पर नकेल कसने की तैयारी, स्कूली वाहनों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, अवैध पार्किंग पर होगी सख्त कार्रवाई

    June 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: महिला कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण पर बनी व्यापक रणनीति

    June 15, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :समर्पित, ऊर्जावान और सक्षम टीम के गठन से झारखंड भाजपा को नई मजबूती मिलेगी : अमरप्रीत सिंह काले

    June 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सड़क दुर्घटनाओं पर नकेल कसने की तैयारी, स्कूली वाहनों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, अवैध पार्किंग पर होगी सख्त कार्रवाई

    June 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: महिला कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण पर बनी व्यापक रणनीति

    June 15, 2026

    Jamshedpur News :सरयू राय ने लाभार्थियों के धैर्य की तारीफ की, नगर विकास मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया,पीएम आवास के लाभार्थियों ने सरयू राय का किया अभिनंदन

    June 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बिरसानगर में 19 जून को होगा 644 नवनिर्मित आवासों का गृह प्रवेश, 322 लाभुकों को मिलेगी सपनों के घर की चाबी

    June 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group