Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

News DeskBy News DeskOctober 14, 2026Updated:October 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर।

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिले के सभी नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकायवार साफ-सफाई, ठोस कचरा प्रबंधन, नागरिक सुविधाओं, विकास योजनाओं की प्रगति तथा दुर्गापूजा के मद्देनजर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने नगर निकायवार साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा करते हुए सड़कों, गलियों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से नियमित रूप से कचरे का उठाव हो तथा कचरे का व्यवस्थित परिवहन और निर्धारित स्थलों पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कचरा डंपिंग जोन की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने वहां साफ-सफाई एवं कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।

दुर्गापूजा के मद्देनजर स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

उपायुक्त ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सभी नगर निकाय अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था और बेहतर करें। पूजा पंडालों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के साथ पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाए। कचरे का समय-समय पर उठाव कराया जाए, ताकि कहीं भी कचरे का जमाव नहीं हो। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को इन व्यवस्थाओं की निकटता से निगरानी करने का निर्देश दिया।

पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। उपायुक्त ने खानपान के स्टॉल संचालकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने का निर्देश दिया कि वे अपने स्टॉल पर डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें और कचरा इधर-उधर नहीं फैलाएं। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में स्ट्रीट डॉग की समस्या पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित नगर निकायों को नियमानुसार निरंतर अभियान चलाने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त बैठक में नगर निकायों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता तथा शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं कचरा प्रबंधन से संबंधित समस्याओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, नगर आयुक्त जेएनएसी श्री योगेन्द्र प्रसाद, अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम श्री जितेन्द्र यादव, नगर निकायों के विशेष पदाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर, अभियंता, सीएमएम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026
Recent Post

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group