Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सिदगोड़ा में हुई शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सिदगोड़ा में हुई शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

News DeskBy News DeskMay 22, 2026Updated:May 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

JAMSHEDPUR NEWS: आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व 2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। इसी सिलसिले में सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिले के उपायुक्त राजीव रंजन ने की। बैठक में सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, एएसपी, एसडीएम घाटशिला, सभी बीडीओ, सीओ, डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ-साथ शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

बुनियादी सुविधाओं और विधि-व्यवस्था पर विशेष चर्चा

बैठक के दौरान पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। उपायुक्त राजीव रंजन ने शहर में साफ-सफाई, निर्बाध पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था और सुचारू यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्यौहार के दौरान आम जनता को किसी भी तरह की बुनियादी समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएंगी। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना के साथ मनाएं। यदि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो तुरंत जिला प्रशासन को इसकी सूचना दें।

संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी

शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिटी एसपी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। शहर के सभी संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। असामाजिक तत्वों और शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस त्वरित और कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी। सिटी एसपी ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।

PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी

सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें: एसडीएम धालभूम

बैठक में उपस्थित एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा ने त्यौहार के शांतिपूर्ण आयोजन में नागरिकों और सभी समुदायों की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या किसी भी अपुष्ट खबर को साझा करने से बचें। प्रशासन की साइबर सेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स आदि) पर चौबीसों घंटे नजर रख रही है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले प्रशासन से उसका सत्यापन अवश्य करा लें।

बैठक के अंत में शांति समिति के सभी सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और शहर में शांति व सौहार्द का वातावरण बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

Cyber Crime: यूपीआई भुगतान पर कैशबैक का फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, आठ मोबाइल और 13 फर्जी सिम कार्ड जब्त

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी

November 21, 2026

Cyber Crime: यूपीआई भुगतान पर कैशबैक का फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, आठ मोबाइल और 13 फर्जी सिम कार्ड जब्त

November 21, 2026

Adityapur: खरकई नदी में किशोरी ने लगायी छलांग, लोगों की तत्परता से बची जान, पुलिस और गोताखोरों की मदद से सुरक्षित निकाला गया

November 21, 2026
Recent Post

PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी

November 21, 2026

Cyber Crime: यूपीआई भुगतान पर कैशबैक का फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, आठ मोबाइल और 13 फर्जी सिम कार्ड जब्त

November 21, 2026

Adityapur: खरकई नदी में किशोरी ने लगायी छलांग, लोगों की तत्परता से बची जान, पुलिस और गोताखोरों की मदद से सुरक्षित निकाला गया

November 21, 2026

Tata Sons में नया विवाद! नोएल टाटा ने बोर्ड मीटिंग की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी, वेणु की भूमिका और चंद्रशेखरन के री-अपॉइंटमेंट पर सवाल  

November 21, 2026

Jharkhand: ‘उम्रकैद की सजा काट रहे 26 दोषियों को रिहा करेगी झारखंड सरकार

November 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group