Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :शहीदों की शौर्यगाथा व राष्ट्र एकता का विराट संकल्प है अखंड तिरंगा यात्रा : काले
    Breaking News

    Jamshedpur News :शहीदों की शौर्यगाथा व राष्ट्र एकता का विराट संकल्प है अखंड तिरंगा यात्रा : काले

    23 को बोर्ड परीक्षा होने के कारण इस वर्ष 22 मार्च ( रविवार) को निकलेगी शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा,शहरवासियों का स्नेह , समर्थन , सहयोग और आशीर्वाद से इस बार भी माँ भारती के सम्मान में आयोजित यह तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी
    News DeskBy News DeskMarch 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : मां भारती के अमर सपूत भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु के पावन शहादत दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष 23 मार्च को आयोजित की जाने वाली शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 22 मार्च ( रविवार) को आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुचारू परीक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए तिथि में परिवर्तन का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है, ताकि अधिकाधिक नागरिक इस राष्ट्रभक्ति पूर्ण आयोजन में भाग ले सकें।

    उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में जेएनयू में लगे “भारत तेरे टुकड़े होंगे” जैसे राष्ट्रविरोधी नारों के प्रतिकार स्वरूप शहर में नमन तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई थी। इस यात्रा का उद्देश्य देश की अखंडता, एकता एवं संप्रभुता के प्रति जनजागरण करना तथा विभाजनकारी विचारों को वैचारिक रूप से परास्त करना है।

    इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी को लेकर नमन परिवार द्वारा साकची स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    बैठक का संचालन नमन परिवार के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। युवाओं में देशप्रेम की भावना जागृत करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा वर्षों से यह आयोजन अनुशासित, शांतिपूर्ण और भव्य रूप में आयोजित होता आ रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक भाग लेते हैं जिसमे सभी वर्ग , सभी धर्म , सभी राजनैतिक दल एवं सामाजिक संस्थाओं का भरपूर योगदान होता है ।

    नमन परिवार के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    बैठक में यात्रा की रूपरेखा, मार्ग, अनुशासन व्यवस्था एवं जनसंपर्क अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप देने का संकल्प दोहराया।

    बैठक के दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक वरुण कुमार, सिद्धेष सिंह, धनुर्धर त्रिपाठी, सीजीपीसी के कुलविंदर सिंह पन्नू, राजू मारवाह, जसवंत सिंह भोमा पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष राजपति देवी, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, जूगुन पांडे, सुदेश मुखी सहित अन्य अनेक सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे धन्यवाद ज्ञापन जयप्रकाश राय द्वारा किया गया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    22 March Tiranga Yatra 22 मार्च तिरंगा यात्रा Akhand Tiranga Yatra Amarpreet Singh Kale Bhagat Singh Martyrdom Day Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur Tiranga Rally Jamshedpur today news Naman Parivar National Unity Campaign Shaheed Samman Yatra अखंड तिरंगा यात्रा अमरप्रीत सिंह काले जमशेदपुर तिरंगा यात्रा नमन परिवार भगत सिंह शहादत दिवस राष्ट्र एकता अभियान शहीद सम्मान यात्रा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group