Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, अगले 5 वर्षों का मिशन रोडमैप तैयार
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, अगले 5 वर्षों का मिशन रोडमैप तैयार

    डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, ग्लोबल नेटवर्क, UPSC स्टडी सेंटर, स्टार्टअप सपोर्ट और सामाजिक सुधार पर लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय, मेयर सुधा गुप्ता ने समाज के साथ हर कदम पर खड़े रहने का भरोसा दिलाया
    News DeskBy News DeskJuly 26, 2026Updated:July 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित रमाडा होटल में आयोजित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026-31 के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। झारखंड प्रदेश इकाई की मेजबानी में आयोजित इस अधिवेशन के दूसरे दिन राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने संगठन के विस्तार, डिजिटल भविष्य, सामाजिक सुधार और युवाओं के सशक्तिकरण को लेकर व्यापक चर्चा की तथा आगामी पांच वर्षों के लिए मिशन रोडमैप को सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

    अग्रसेन फाउंडेशन और संगठन विस्तार पर हुई विस्तृत समीक्षा

    बैठक का शुभारंभ भगवान अग्रसेन के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। स्वागत संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने श्री अग्रसेन फाउंडेशन के तहत अग्रोहा शक्तिपीठ में कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी मंदिर के निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने मंदिर निर्माण की वर्तमान स्थिति और आगामी समर्पण योजना की जानकारी देते हुए संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

    राष्ट्रीय समितियों, उप-समितियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, संयोजकों और सह-संयोजकों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। विभिन्न राज्यों में संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए नई समितियों के गठन एवं उनके कार्यक्षेत्र पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

    अगले 5 वर्षों के लिए तैयार हुआ विजन डॉक्यूमेंट

    राष्ट्रीय अधिवेशन में भविष्य की रणनीति को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें विदेशों में बसे अग्रवाल समाज को संगठन से जोड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय विस्तार, पूरी तरह पेपरलेस एवं डिजिटल कार्यप्रणाली अपनाने, आधुनिक आईटी प्लेटफॉर्म विकसित करने तथा संगठन का डिजिटल एप तैयार करने की योजना शामिल है।

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    इसके अलावा युवाओं के स्टार्टअप को तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग, बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) नेटवर्क को बढ़ावा, विवाह योग्य युवाओं के लिए सुरक्षित हाई-टेक ग्लोबल मैट्रिमोनियल सिस्टम, समाज को आत्मनिर्भर कॉर्पोरेट मॉडल की दिशा में विकसित करने तथा दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रहे जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए आधुनिक स्टडी सेंटर, लाइब्रेरी और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी।

    सामाजिक सुधार और अनुशासन पर भी विशेष जोर

    बैठक में समाज में बढ़ती सामाजिक विसंगतियों एवं कुरीतियों को समाप्त करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर भी चर्चा हुई। साथ ही अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की अनुशासन समिति के गठन एवं उसकी नियमावली को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

    कार्यक्रम के दौरान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नाथूराम जैन ने वर्ष 2025-26 का वित्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विनीत गुप्ता लोहिया ने दिया।

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    “समाज को जब भी जरूरत होगी, मैं साथ खड़ी मिलूंगी” : सुधा गुप्ता

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुई मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल समाज को हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी। उन्होंने स्थानीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में समाज की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज के योग्य लोगों का समर्थन करना समय की आवश्यकता है। मेयर ने भरोसा दिलाया कि जहां-जहां और जब-जब अग्रवाल समाज को उनकी आवश्यकता होगी, वह सदैव समाज के साथ खड़ी रहेंगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Agarsen Foundation Agrawal Community Agrawal Conference 2026 Agrawal Youth Conference Agroha Shaktipeeth Akhil Bhartiya Agrawal Sammelan B2B Network Basant Kumar Mittal Bihar Jharkhand News Breaking News India Digital App Discipline Committee Global Matrimonial Platform Google Discover Google News Gopal Goyal Jamshedpur latest news Jamshedpur news Jharkhand news Kargil Vijay Diwas Mango Mayor Nathuram Jain National Executive Meeting Ramada Hotel Jamshedpur Social Reforms Startup Support Sudha Gupta Mayor UPSC Study Centre Vineet Gupta Women Wing Agrawal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS; 25 साल पुरानी परंपरा में बदलाव: इस बार 21 नवंबर को होगी सरयू राय के आवास पर रामार्चा पूजा

    July 26, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS; 25 साल पुरानी परंपरा में बदलाव: इस बार 21 नवंबर को होगी सरयू राय के आवास पर रामार्चा पूजा

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ‘काव्य किरण’ के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सजी कविता, गीत और ग़ज़लों की महफिल, कवियों ने बांधा समा

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :बारीडीह में ‘धुन आर्ट एंड म्यूजिक’ का शुभारंभ, सरयू राय बोले- सुर-ताल का समन्वय जीवन में सफलता की पहचान

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group