Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :प्रत्येक वर्ष की भाँति साधु समाज में कंबल वितरण कर हर हर महादेव सेवा संघ ने कंबल सेवा अभियान का शुभारंभ किया
    Breaking News

    Jamshedpur News :प्रत्येक वर्ष की भाँति साधु समाज में कंबल वितरण कर हर हर महादेव सेवा संघ ने कंबल सेवा अभियान का शुभारंभ किया

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड
    News DeskBy News DeskDecember 11, 2025Updated:December 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ ने अपने वार्षिक कंबल वितरण सेवा अभियान के 25वें वर्ष का शुभारंभ किया। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सेवा की शुरुआत साधु समाज के बीच कंबल वितरित करके की गई। संस्था पिछले 25 वर्षों से लगातार जरूरतमंदों, असहायों और गरीब परिवारों तक कंबल पहुँचाने का कार्य कर रही है। संस्था का लक्ष्य है कि कठोर ठंड में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना कंबल के न रहे।

    संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा- “हमारी कंबल सेवा कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं, यह मानवता के प्रति हमारा संकल्प है। 25 वर्ष पहले शुरू की गई यह छोटी-सी सेवा आज हजारों परिवारों तक गर्माहट पहुँचा रही है। हर वर्ष हम सेवा की शुरुआत साधु-संतों के आशीर्वाद से करते हैं, ताकि अभियान और अधिक प्रभावी और सफल हो सके। आने वाले दिनों में हम शहर के विभिन्न क्षेत्रों, बस्तियों, ग्रामीण इलाकों और जरूरतमंद परिवारों तक कंबल पहुँचाते रहेंगे।”

    इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा,“हर हर महादेव सेवा संघ पिछले 25 वर्षों से निरंतरता, समर्पण और मानवीय भावना के साथ जो सेवा कर रहा है, वह समाज के लिए एक प्रेरक उदाहरण है। ठंड के कठिन समय में यह अभियान अनगिनत लोगों के लिए जीवनदायिनी राहत है।”

    Seraikella-kharsawan:अपर उपायुक्त ने ईचागढ़ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने सेवा अभियान को और अधिक व्यापक बनाने का संकल्प दोहराया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू द्वारा किया गया।

    इस अवसर पर जयप्रकाश राय, जितेन्द्र चावला, रामकेवल मिश्रा, राघवेंद्र शर्मा, बंटी सिंह, रूपेश झा, के विश्वनाथ राव, संदीप कुमार सिंह, स्वाती मित्रा, जूगुन पांडे, बिभास मजूमदार, रितिका श्रीवास्तव, सरबजीत सिंह टोबी, शेखर मुखी, बिनोद भिरभरिया, आकाश गोप एवं अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

    Seraikella-kharsawan:गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का हुआ वितरण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Blanket donation campaign Charity event Jharkhand Har Har Mahadev Seva Sangh Jamshedpur blanket distribution Jamshedpur social organisation Kalimati Road news Kambal Seva Abhiyan Sadhu Samaj program Social service Jamshedpur Winter relief drive हर हर महादेव सेवा संघ
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan:अपर उपायुक्त ने ईचागढ़ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    June 13, 2026

    Seraikella-kharsawan:गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का हुआ वितरण

    June 13, 2026

    Seraikella-kharsawan:विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर डीएलएसए में पारा विधिक स्वयंसेवकों का क्षमता संवर्धन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan:अपर उपायुक्त ने ईचागढ़ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    June 13, 2026

    Seraikella-kharsawan:गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का हुआ वितरण

    June 13, 2026

    Seraikella-kharsawan:विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर डीएलएसए में पारा विधिक स्वयंसेवकों का क्षमता संवर्धन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर इलाके में गोलीबारी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

    June 13, 2026

    Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1,018 चयनित शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

    June 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group