
JAMSHEDPUR ।
कदमा स्थित बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में अत्यंत आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण के बीच गीता चेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉo शुभ्श्री सरकार विद्यालय की शैक्षणिक निदेशक डॉo अशोक सिंह और सभी शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यालय की प्राचार्या डॉo शुभ्श्री सरकार ने मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी दूबे, सी.वी.पी. कोऑर्डिनेटर चिन्मया विद्यालय बिष्टुपुर के स्वागत पुष्पगुच्छ से किया । दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में कुल 100 छात्रों में से श्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों को फाइनल के लिए चयनित किया गया था। फाइनल राउंड में इन 10 प्रतिभागियों ने गीता श्लोकों का सस्वर शुद्ध एवं भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम और द्वितीय उत्कृष्टता पुरस्कार दिया और सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रथम स्थान पर ग्यारहवीं कक्षा के दिवस राज़ और द्वितीय स्थान पर अभिज्ञान घोष रहे। सांत्वना पुरस्कार पाने वाले का नाम है- अनन्या वर्मा, स्वीटी महतो , दिव्या मुखी, रौनक कुमार रजक, वैष्णवी कुमारी आद्रिका बरियार, शिवांगी रे , अंजलि कुमारी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में एकाग्रता, स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास तथा भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव का भाव विकसित करते हैं। शेक्षणिक निदेशक श्री अशोक सिंह ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए निरंतर ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया है। संपूर्ण कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ, जिससे विद्यालय का वातावरण, अध्यात्म और संस्कृति की मधुर ध्वनियों से भर उठा।
