Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो को लगातार पांचवीं बार संसद रत्न पुरस्कार
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो को लगातार पांचवीं बार संसद रत्न पुरस्कार

News DeskBy News DeskSeptember 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो को लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2026 का संसद रत्न पुरस्कार लगातार पांचवीं बार प्रदान किया गया। नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम हॉल में आयोजित समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

उत्कृष्ट संसदीय प्रदर्शन के लिए सम्मान

कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा एवं विकास मंत्री तथा उत्तर पूर्व क्षेत्र के मंत्री सुकांत मजूमदार उपस्थित रहे। वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष हंसराज अहीर ने की।

प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समारोह में संसद रत्न अवार्ड कमेटी ने वर्ष 2026 के लिए 10 लोकसभा सदस्यों, दो राज्यसभा सदस्यों और चार संसदीय समितियों को संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। चयन लोकसभा में बजट सत्र के अंत तक सांसदों के संसदीय प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

कई सांसदों और संसदीय समितियों को मिला सम्मान

पुरस्कार पाने वाले अन्य सांसदों में जगदंबिका पाल, पी.पी. चौधरी, निशिकांत दुबे, एकनाथ शिंदे, प्रवीण पटेल, लुंबा राम चौधरी, हेमंत विष्णु स्वर, स्मिता उदय वाघ, नरेश गणपत म्हास्के, मेधा विश्राम कुलकर्णी और नरहरि अमीन के नाम शामिल हैं।

ADITYAPUR NEWS: औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर ASIA ने उठाए सवाल, JIADA निदेशक ने दिया जल्द मरम्मत का भरोसा

वहीं, कृषि संबंधी संसदीय स्थायी समिति, वित्त संबंधी समिति, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज समिति तथा कोयला एवं खान संसदीय समिति को भी सम्मानित किया गया। इन समितियों का प्रतिनिधित्व क्रमशः डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी, भर्तृहरि महताब, सप्तगिरि शंकर उलाका और अनुराग ठाकुर ने किया।

लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न

संसद रत्न पुरस्कार समिति का गठन पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर किया गया था। सांसदों की संसदीय कार्यक्षमता, सक्रियता और सदन में प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

बिद्युत बरण महतो को यह पुरस्कार लगातार पांचवीं बार मिलना उनके संसदीय प्रदर्शन के लिहाज से महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर, गुरुवार को होगी अंतिम संस्कार

पुरस्कार जमशेदपुर की जनता को समर्पित

लगातार पांचवीं बार संसद रत्न पुरस्कार मिलने पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि यह सम्मान जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र की एक-एक जनता को समर्पित है।

उन्होंने कहा कि वह किसी पुरस्कार या सम्मान की अपेक्षा से संसद में मुद्दे नहीं उठाते, बल्कि छोटे-बड़े महत्वपूर्ण मामलों को सदन के माध्यम से सरकार के सामने रखने का प्रयास करते हैं। उनका उद्देश्य सवालों के जरिए सरकार का ध्यान जनहित के मुद्दों की ओर आकर्षित करना और उनके समाधान के लिए उचित पहल सुनिश्चित करना है।

महतो ने कहा कि वह लोकसभा में अपने क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर से जुड़े विषयों को भी यथासंभव उठाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य जन-जन की सेवा करना और जनता की आवाज को संसद तक पहुंचाना है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर ASIA ने उठाए सवाल, JIADA निदेशक ने दिया जल्द मरम्मत का भरोसा

October 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर, गुरुवार को होगी अंतिम संस्कार

October 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: JHTET परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने की उच्चस्तरीय बैठक, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सख्त निर्देश

October 29, 2026
Recent Post

ADITYAPUR NEWS: औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर ASIA ने उठाए सवाल, JIADA निदेशक ने दिया जल्द मरम्मत का भरोसा

October 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर, गुरुवार को होगी अंतिम संस्कार

October 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: JHTET परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने की उच्चस्तरीय बैठक, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सख्त निर्देश

October 29, 2026

Tata Steel समेत 12 बड़े संस्थानों पर प्रदूषण बोर्ड सख्त, 180 दिन का मिला अल्टीमेटम, जनरेटरों पर लगाना होगा प्रदूषण नियंत्रण उपकरण

October 29, 2026

Tata Group में बदलाव की तैयारी, 12 नवंबर को नोएल टाटा छोड़ेंगे 6 कंपनियों के बोर्ड, Tata Steel में वाइस चेयरमैन का पद भी छोड़ेंगे

October 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group