Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च, जमशेदपुर महानगर से हज़ारों कार्यकर्ता करेंगे रांची कूच, बैठक में बनी रणनीति, नारी शक्ति की भागीदारी पर विशेष जोर
    Breaking News

    Jamshedpur News :महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च, जमशेदपुर महानगर से हज़ारों कार्यकर्ता करेंगे रांची कूच, बैठक में बनी रणनीति, नारी शक्ति की भागीदारी पर विशेष जोर

    News DeskBy News DeskApril 21, 2026Updated:April 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने विपक्षी दलों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च निकालने का ऐलान किया है। यह मार्च मोरहाबादी मैदान से मेन रोड तक निकाला जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष एवं विभिन्न मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में आक्रोश मार्च की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई और जमशेदपुर महानगर से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु रूपरेखा तय की गई। बैठक के दौरान तय किया गया कि रांची में होने वाले इस आक्रोश मार्च में महिला कार्यकर्ताओं की विशेष और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

    इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष ने साजिश के तहत देश की आधी आबादी को उनके अधिकार से वंचित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल थी, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इसे अपने राजनीतिक स्वार्थ की भेंट चढ़ा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा से महिला विरोधी रहा है और आज भी उसका रवैया उसी मानसिकता को दर्शाता है। जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि विपक्ष के इस रवैये से देशभर की नारी शक्ति में गहरा आक्रोश है और इसी जनाक्रोश को आवाज देने के लिए 25 अप्रैल को रांची में प्रस्तावित आक्रोश मार्च में जमशेदपुर महानगर से हजारों कार्यकर्ता रांची कूच करेंगे और महिला सम्मान व उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देंगे।

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    इस दौरान बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, सुधांशु ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जिला पदाधिकारी बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, रीना चौधरी, संजीत चौरसिया, अखिल सिंह, बिनोद सिंह, किशोर ओझा, अमित सिंह, मोर्चा अध्यक्ष नीलु मछुआ, मंजीत सिंह, नीतिश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, मारुति नंदन पांडेय, पप्पू उपाध्याय, रितेश झा, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, बापन बनर्जी, हन्नु जैन, नीरज शर्मा, अमित मिश्रा, आनंद कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP Jharkhand update BJP protest Ranchi BJP rally 2026 BJP vs Congress India BJP workers march Indian politics Hindi news Jamshedpur BJP meeting Jamshedpur Political News jharkhand bjp news Jharkhand Politics News Latest political news India Mahila Aarakshan Bill BJP Narendra Modi women reservation Nari Shakti protest Political rally Jharkhand Ranchi Akrosh March Ranchi News Today Ranchi political rally Women reservation controversy Women reservation protest
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

    June 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

    June 6, 2026

    Tata Group: टाटा ट्रस्ट्स का 1989 के शेयर हस्तांतरण में अनियमितता के आरोपों से इनकार

    June 6, 2026

    Chaibasa: SIT की कार्रवाई, चक्रधरपुर के उप मुखिया की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

    June 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group