Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :चंपई सोरेन का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, भोगनाडीह में कार्यक्रम रोकने का लगाया आरोप
    Breaking News

    Jamshedpur News :चंपई सोरेन का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, भोगनाडीह में कार्यक्रम रोकने का लगाया आरोप

    News DeskBy News DeskDecember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला:
    सरायकेला से भाजपा विधायक चंपई सोरेन ने एक बार फिर हेमंत सोरेन सरकार और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को महूलडीह स्थित अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने संथाल परगना क्षेत्र, खासकर भोगनाडीह में आदिवासी आयोजनों को जानबूझकर दबाने का आरोप लगाया।

     हूल विद्रोह की भूमि फिर गुलामी की ओर?

    चंपई सोरेन ने कहा कि आज से करीब 170 साल पहले वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और वीरांगना फूलो-झानो ने अंग्रेजों के खिलाफ हूल विद्रोह किया था। उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि आजादी के बाद भी उनकी पवित्र भूमि भोगनाडीह में उनके वंशजों को लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि हर कदम पर पुलिस-प्रशासन का पहरा है और मनमाने आदेश थोपे जा रहे हैं।

     मंडल मुर्मू और हूल दिवस विवाद

    चंपई सोरेन ने बताया कि वीर सिदो-कान्हू के वंशज श्री मंडल मुर्मू ने जून 2025 में “वीर सिदो कान्हू हूल फाउंडेशन” के तहत हूल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन जिला प्रशासन ने एक महीने तक आवेदन लटकाने के बाद अनुमति देने से इनकार कर दिया। प्रशासन ने सरकारी कार्यक्रम का हवाला दिया, जबकि इससे पहले उसी क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक और गैर-राजनीतिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से होते रहे हैं।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

     पंडाल तोड़ने और लाठीचार्ज का आरोप

    उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामसभा की अनुमति के बावजूद आधी रात को पुलिस ने पंडाल तोड़ दिया। हूल दिवस के दिन वंशजों द्वारा पूजा के लिए पार्क बंद रखने पर प्रशासन ने ताला तोड़ दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ा और बिना चेतावनी लाठीचार्ज व आंसू गैस का प्रयोग किया गया। इसके बाद सारा दोष ग्रामीणों और शहीद परिवारों पर मढ़ते हुए कई लोगों को जेल भेज दिया गया।

     संथाल परगना स्थापना दिवस पर भी रोक?

    चंपई सोरेन ने कहा कि हर साल 22 दिसंबर को भोगनाडीह में “संथाल परगना स्थापना दिवस” मनाया जाता है, लेकिन इस बार उन्हें मुख्य अतिथि बनाए जाने के बाद प्रशासन ने दर्जनों मजिस्ट्रेट तैनात कर कड़ी शर्तें लगा दीं। उन्होंने सवाल उठाया कि फुटबॉल जैसे खेल आयोजनों में इतने मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की क्या जरूरत है।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

     अघोषित प्रतिबंध का आरोप

    उन्होंने दावा किया कि झारखंड और राज्य से बाहर कई कार्यक्रमों में शामिल होने पर कोई समस्या नहीं होती, लेकिन साहिबगंज जिले में उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है। चंपई सोरेन ने इसे उनके खिलाफ अघोषित प्रतिबंध करार दिया और सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा।

     खुली चुनौती

    अंत में चंपई सोरेन ने कहा कि 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर झारखंड, बंगाल, बिहार और ओडिशा से लाखों आदिवासी भोगनाडीह पहुंचेंगे। उन्होंने सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर सरकार में ताकत है तो उन्हें रोककर दिखाए।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adivasi movement Jharkhand Bhognadih police action Bhognadih program controversy BJP MLA Champai Soren Champai Soren press conference Champai Soren statement Gram Sabha permission issue Hemant Soren government attack Hul Diwas Jharkhand Hul Foundation Mandal Murmu Hul rebellion history Jharkhand Politics News Jharkhand tribal news Latest Jharkhand News Police lathi charge allegation Sahibganj administration Santhal Pargana Establishment Day Sidhu Kanhu descendants Tribal cultural program issue Tribal rights Jharkhand आदिवासी अधिकार झारखंड आदिवासी आंदोलन झारखंड आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रामसभा अनुमति मामला चंपई सोरेन प्रेस कॉन्फ्रेंस चंपई सोरेन बयान झारखंड आदिवासी समाचार झारखंड ताजा खबर झारखंड राजनीति समाचार पुलिस लाठीचार्ज आरोप भाजपा भाजपा विधायक चंपई सोरेन भोगनाडीह कार्यक्रम विवाद भोगनाडीह पुलिस कार्रवाई वीर सिदो कान्हू वंशज संथाल परगना स्थापना दिवस साहिबगंज जिला प्रशासन हूल दिवस झारखंड हूल फाउंडेशन मंडल मुर्मू हूल विद्रोह इतिहास हेमंत सोरेन सरकार पर हमला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group