Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” के संदेश के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का रंगारंग आयोजन
    Breaking News

    Jamshedpur NEWS: “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” के संदेश के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का रंगारंग आयोजन

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2026Updated:August 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खेल मंत्रालय, भारत सरकार, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम के खेल शाखा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

    इसी कड़ी में “PLAY” कार्यक्रम के तहत “एक घंटा खेल के मैदान में” का संदेश देते हुए जमशेदपुर के परसुडीह स्थित सरजामदा स्टेडियम में बालक एवं बालिका वर्ग के फुटबॉल सहित विभिन्न मैदानी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा जिले में संचालित विभिन्न डे-बोर्डिंग केंद्रों पर वॉलीबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों, खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने सामूहिक रूप से खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल प्रतिज्ञा ली।

    Jamshedpur NEWS: मासिक लोक अदालत में 106 मामलों का निष्पादन, 20.02 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति

    सरजामदा स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल एवं अन्य प्रतियोगिताओं में अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित रूप से खेलों से जुड़ने और खेल को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ती, सीएसआर हेड ईस्टर्न रीजन, टाटा पावर रणधीर कुमार, टाटा पावर जोजोबेडा प्लांट के सीएसआर हेड मृत्युंजय राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच नितिन कुमार, जिला खेल समन्वयक महेश तिर्की, पर्यटन विशेषज्ञ मनीष जोंको, खेल उद्घोषक डा. श्याम शर्मा, खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

    JAMSHEDPUR NEWS :यूसील के सीएसआर से शुरु हुआ रेड क्रॉस का 824वां नेत्र शिविर

    मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से किसी न किसी खेल से जुड़ने का आह्वान किया।

    जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम का उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करना और अधिक से अधिक युवाओं को खेल मैदान से जोड़ना है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    district sports office East Singhbhum Jamshedpur news Kusum Purti Mahesh Tirki Manish Jonko Mrityunjay Rai National Sports Day 2026 Jamshedpur Nitin Kumar Randhir Kumar Roopa Rani Tirkey Sarjamda stadium football match Shyam Sharma खेल दिवस जमशेदपुर झारखंड खेल समाचार डे-बोर्डिंग केंद्र फिटनेस कार्यक्रम। फुटबॉल प्रतियोगिता रूपा रानी तिर्की सरजामदा स्टेडियम स्थानीय खेल आयोजन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: मासिक लोक अदालत में 106 मामलों का निष्पादन, 20.02 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति

    August 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :यूसील के सीएसआर से शुरु हुआ रेड क्रॉस का 824वां नेत्र शिविर

    August 29, 2026

    Dhanbad NEWS: चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस से गिरकर घायल हुई महिला यात्री, रेलवे कर्मियों ने तत्काल पहुंचाई चिकित्सा सहायता

    August 29, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: मासिक लोक अदालत में 106 मामलों का निष्पादन, 20.02 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति

    August 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :यूसील के सीएसआर से शुरु हुआ रेड क्रॉस का 824वां नेत्र शिविर

    August 29, 2026

    Dhanbad NEWS: चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस से गिरकर घायल हुई महिला यात्री, रेलवे कर्मियों ने तत्काल पहुंचाई चिकित्सा सहायता

    August 29, 2026

    East Central Railway:नेपाल त्रासदी के बीच भारत लौटे 106 यात्रियों के लिए रेलवे ने की विशेष व्यवस्था, मेडिकल सहायता से लेकर अतिरिक्त कोच तक

    August 29, 2026

    Jamshedpur NEWS: तेलुगु महिलाओं ने सोनारी में मनाया भव्य ‘श्रावणा संदड़ी’ उत्सव, ललिता सहस्रनाम श्लोक पाठ रहा आकर्षण

    August 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group