Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :पेसा कानून लागू होने पर कांग्रेस ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी : परविंदर सिंह
    Breaking News

    Jamshedpur News :पेसा कानून लागू होने पर कांग्रेस ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी : परविंदर सिंह

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2025Updated:December 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    झारखंड में पेसा कानून के लागू किए जाने पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं साकची गोलचक्कर पर आम जनता के बीच लड्डू बांटकर कांग्रेसजनों ने अपनी खुशी साझा की।

    इस मौके पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपीका पाण्डेय सिंह के नेतृत्व में गठित समिति ने पेसा कानून का मसौदा तैयार किया था, जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट से स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही राज्य की ग्राम सभाओं को मजबूत और अधिकार संपन्न बनाया गया है।

    उन्होंने बताया कि पेसा कानून लागू होने से अनुसूचित जिलों की पंचायतों की ग्राम सभाओं की शक्ति और दायित्व बढ़े हैं। अब पंचायत क्षेत्र में खनन, भूमि अधिग्रहण जैसे मामलों में ग्राम सभा की सहमति अनिवार्य होगी। इसके साथ ही ग्राम सभाओं को लघु वनोपज के उपयोग, स्थानीय क्षेत्र विकास योजना तथा जल संसाधन प्रबंधन से जुड़े अधिकार भी प्राप्त होंगे।

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    परविंदर सिंह ने कहा कि ग्राम सभाओं के परिसीमन का प्रावधान भी पेसा कानून में शामिल है, जिसे जिला प्रशासन अधिसूचित करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जिलों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर पेसा नियमों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम सभाओं को अधिक स्वायत्त अधिकार मिलेंगे। इससे जल, जंगल और जमीन से जुड़े मामलों में स्थानीय ग्राम सभाओं की भूमिका मजबूत होगी और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में निर्णय प्रक्रिया अधिक लोकतांत्रिक बनेगी। साथ ही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में स्थानीय सहभागिता भी बढ़ेगी।

    इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह के अलावा रजनीश सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, फिरोज खान, मुन्ना सिंह (सेवादल), अमित श्रीवास्तव, विजय यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा, मनदीप सिंह, कौशल प्रधान, अमरजीत नाथ मिश्र, राजा सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद, हरिहर प्रसाद, विनोद यादव, राकेश साहू, शमशेर आलम, राजेश कुमार, राजेश चौधरी, अखिलेश यादव, देवाशीष घोष, श्यामसुंदर प्रसाद, आशीष मुखी, सानिया दीप, सुनीता ओझा, अरुण बारीक, दुर्गा प्रसाद, अली रजा खान, प्रमोद कुमार सिंह, रामदास मेहता, शिबू सिंह, मो. राशिद, अजय शर्मा, गुरदीप सिंह, लव कुमार निराला, ब्रजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Celebration Event Congress Office Bistupur East Singhbhum District Congress Gram Sabha Empowerment Indian National Congress Jal Jungle Zameen Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Laddu Distribution Local Self Governance Panchayat Empowerment Parvinder Singh PESA Act PESA Implementation Sakchi Gol Chakkar Scheduled Areas Tilak Library Tribal Rights अनुसूचित क्षेत्र आदिवासी अधिकार कांग्रेस कार्यालय बिष्टूपुर कांग्रेस पार्टी खुशी का इजहार ग्राम सभा सशक्तिकरण जल जंगल जमीन तिलक पुस्तकालय पंचायत सशक्तिकरण परविंदर सिंह पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस पेसा कानून पेसा कानून लागू लड्डू वितरण साकची गोलचक्कर स्थानीय स्वशासन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group