Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त ने मानगो और बोड़ाम क्षेत्र का किया निरीक्षण, SIR-2026, राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त ने मानगो और बोड़ाम क्षेत्र का किया निरीक्षण, SIR-2026, राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

    News DeskBy News DeskJuly 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उपायुक्त राजीव रंजन ने मानगो अंचल कार्यालय तथा बोड़ाम प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान, राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों, विकास योजनाओं की प्रगति, लोक शिकायतों के निष्पादन तथा कार्यालयी कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    SIR-2026 अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण और संग्रहण निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाकर अभियान को सफल बनाया जाए तथा मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कार्य में भी तेजी लाई जाए।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र मतदाता को सूची से वंचित न रहने दिया जाए और कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

    राजस्व एवं भूमि मामलों के त्वरित निष्पादन पर दिया जोर

    राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने लंबित दाखिल-खारिज, परिमार्जन, सीमांकन, अतिक्रमण तथा अन्य लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े राजस्व मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

    विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, गुणवत्ता पर विशेष बल

    विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित फील्ड निरीक्षण किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचे।

    उन्होंने विकास कार्यों के क्रियान्वयन में जवाबदेही और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने पर भी बल दिया।

    बोड़ाम प्रखंड परिसर के जर्जर भवन का किया निरीक्षण

    बोड़ाम प्रखंड परिसर के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परिसर में स्थित जर्जर भवन का भी निरीक्षण किया और आवश्यक मरम्मतीकरण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    इसके साथ ही उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई, नागरिक सुविधाओं तथा कार्य संस्कृति की भी समीक्षा की।

    आमजनों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों के साथ संवेदनशील और सकारात्मक व्यवहार करें तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

    इस अवसर पर अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी सहित संबंधित प्रखंड एवं अंचल के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) तथा अंचल अधिकारी (सीओ) उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Administrative Inspection Bodam Block Bodam Circle Office Deputy Commissioner Inspection Development Schemes Encroachment Cases Jamshedpur Administration JAMSHEDPUR DC NEWS Jamshedpur news Jharkhand news Land Dispute Land Records Mango Circle Office Mutation Case Public Grievance Rajeev Ranjan Revenue Department SIR 2026 Special Intensive Revision Voter List Revision उपायुक्त निरीक्षण एसआईआर 2026 जमशेदपुर न्यूज झारखंड प्रशासन बोडाम प्रखंड भूमि विवाद मतदाता सूची पुनरीक्षण मानगो अंचल राजस्व मामले विकास योजनाएं
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    July 6, 2026

    Jamahedpur. जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन ने पहली बार बोड़ाम प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    July 6, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    July 6, 2026

    Jamahedpur. जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन ने पहली बार बोड़ाम प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    July 6, 2026

    Jamahedpur Traffic: एसएसपी ने ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, जानें किसे कहां भेजा

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 अभियान में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी, विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी ने जमा किया गणना प्रपत्र

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group