Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों का किया स्थलीय निरीक्षण
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों का किया स्थलीय निरीक्षण

    News DeskBy News DeskJune 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर, :
    जमशेदपुर में लगातार हो रही मूसलधार बारिश और स्वर्णरेखा एवं खरकई नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कदमा, शास्त्रीनगर, दोमुहानी और मानगो के शंकोसाई क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं।

    READ MORE :Jamshedpur Flood: चांडिल डैम के 11 गेट खोले गये, स्वर्णरेखा और खरकई खतरे के निशान से ऊपर बह रही, कई इलाके जलमग्न, प्रशासन अलर्ट मोड पर

     राहत शिविरों का निरीक्षण और दिशा-निर्देश

    उपायुक्त ने बागुनहातु स्थित राहत शिविर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। शिविर में ठहरे लोगों से सीधे संवाद कर उन्होंने उनकी जरूरतों को समझा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आश्रय स्थलों में पेयजल, खाद्य सामग्री, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी मूलभूत सुविधाएं तत्काल और नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं।उन्होंने खास तौर पर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील रहते हुए समुचित देखभाल सुनिश्चित करने को कहा।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :सांसद विद्युत वरण महतो ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा 

    नदी जलस्तर और जलनिकासी की निगरानी के निर्देश

    Hidden Jack Casino accountverificatie – Hoe je je identiteit bevestigt

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि स्वर्णरेखा और खरकई नदी के जलस्तर पर 24×7 नजर रखी जाए, और जैसे ही जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचे, तत्काल अलर्ट जारी कर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए। शहर में जलनिकासी की व्यवस्था, नालों की सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था की भी उन्होंने गहन समीक्षा की।

    READ MORE :Jharkhand: गोमो-खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर नवविवाहित दंपती ने किया खुदकुशी का प्रयास, पत्नी की मौत

     आपदा प्रबंधन एजेंसियों को अलर्ट

    डीसी ने आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी एजेंसियों को निर्देश दिए कि राहत सामग्री, नाव, मोटरबोट, जीवन रक्षक जैकेट, सर्चलाइट आदि सभी संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध और पूरी तरह से सक्रिय रहें।

    READ MORE :Jamshedpur Flood: पारडीह चौक के पास जलजमाव से NH-33 क्षतिग्रस्त, जिला प्रशासन ने रूट किया डायवर्ट, अब इस मार्ग से जाना होगा 

    HiddenJack bonusgids: welkomstbonus, gratis spins en promoties uitgelegd

    जनता से सहयोग की अपील
    जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और आपात स्थिति में संयम बनाए रखें। प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है।

     आपातकालीन सहायता के लिए संपर्क करें:
    👉 0657-2431028

     निरीक्षण में उपस्थित अधिकारीगण:
    निरीक्षण के दौरान अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार, मानगो नगर निगम के सहायक आयुक्त श्री अरविंद अग्रवाल, जुस्को प्रतिनिधि, स्वर्णरेखा परियोजना के अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बोड़ाम दौरा जमशेदपुर बारिश निरीक्षण जमशेदपुर राहत शिविर 2025 पूर्वी सिंहभूम आपदा प्रबंधन स्वर्णरेखा एवं खरकई नदियों स्वर्णरेखा नदी जलस्तर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hidden Jack Casino accountverificatie – Hoe je je identiteit bevestigt

    September 24, 2026

    HiddenJack bonusgids: welkomstbonus, gratis spins en promoties uitgelegd

    September 24, 2026

    Hidden Jack casino review: volledige gids voor Nederlandse spelers

    September 24, 2026
    Recent Post

    Hidden Jack Casino accountverificatie – Hoe je je identiteit bevestigt

    September 24, 2026

    HiddenJack bonusgids: welkomstbonus, gratis spins en promoties uitgelegd

    September 24, 2026

    Hidden Jack casino review: volledige gids voor Nederlandse spelers

    September 24, 2026

    Hidden Jack casino review: bonussen, betaalmethoden en mobiele app voor Nederlandse spelers

    September 24, 2026

    Hidden Jack app beveiligingsgids voor Nederlandse spelers

    September 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group