Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, योजनाओं का लाभ हर छात्र तक पहुंचाने पर जोर
    Breaking News

    Jamshedpur News :उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, योजनाओं का लाभ हर छात्र तक पहुंचाने पर जोर

    News DeskBy News DeskMarch 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विकास तथा विद्यार्थियों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ने से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ हर छात्र तक समय पर पहुंचना चाहिए और इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

    बैंक खाता, आधार और जन्म प्रमाण पत्र पर विशेष जोर

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि कई विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ केवल इसलिए नहीं मिल पाता क्योंकि उनके पास बैंक खाता, आधार पंजीकरण या जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होता। उन्होंने इसे गंभीर विषय बताते हुए विशेष पहल करने के निर्देश दिए।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उन्होंने विशेष रूप से Musabani और Chakulia प्रखंड में बैंक, शिक्षा विभाग और प्रखंड प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों का बैंक खाता खोलने, आधार पंजीकरण कराने तथा पंचायत सचिवों के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को तेज करने को कहा गया।

    विद्यालयों के निर्माण कार्यों की प्रगति पर नजर

    बैठक में शिक्षा विभाग के कनीय अभियंताओं को विद्यालयों में आधारभूत संरचना के विकास और जीर्णोद्धार से जुड़ी योजनाओं की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि अभियंता नियमित रूप से फील्ड विजिट करें और निर्माण कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें।

    उन्होंने अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने के लिए सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य

    उपायुक्त ने शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति को शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, ताकि विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियों को सुनिश्चित किया जा सके।इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना, विद्यार्थियों को पोशाक एवं पुस्तक वितरण, सेंट्रलाइज्ड मिड-डे मील किचन के दायरे को बढ़ाने तथा विद्यालयों के जीर्णोद्धार के लिए प्राथमिकता सूची तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।

    कई अधिकारी रहे मौजूद

    इस समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय सहित सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    biometric attendance teachers Chakulia schools news DC Karn Satyarthi instructions East Singhbhum education news Education Department Review Meeting Jharkhand education department meeting Jharkhand school development news. Karn Satyarthi DC meeting Mukhyamantri scholarship scheme Jharkhand Musabani education update school infrastructure Jharkhand उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बोड़ाम दौरा चाकुलिया शिक्षा खबर पूर्वी सिंहभूम शिक्षा समाचार मिड डे मील किचन योजना मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना मुसाबनी प्रखंड स्कूल शिक्षक बायोमेट्रिक उपस्थिति शिक्षा विभाग समीक्षा बैठक स्कूल आधारभूत संरचना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group