Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना, कहा- शहर ने खो दिया एक दूरदर्शी अधिकारी

JAMSHEDPUR । टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा का रविवार को अचानक निधन हो गया। लगभग 55 वर्ष की आयु में उनके इस असामयिक निधन से उद्योग जगत, टाटा स्टील और जमशेदपुर शहर में शोक की लहर है। ऋतुराज सिन्हा के निधन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि ऋतुराज सिन्हा जमशेदपुर के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा चिंतित और सजग रहते थे। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी ऋतुराज सिन्हा ने हमेशा शहर के विकास को प्राथमिकता दी। उनका यूं असमय चले जाना टाटा स्टील एवं पूरे शहर के लिए बहुत बड़ी क्षति है। कहा कि जमशेदपुर एवं टाटा स्टील ने एक दूरदर्शी अधिकारी को खो दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा के शांति की प्रार्थना की है।

Exit mobile version