Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :यूआईएसएल उपभोक्ताओं को भी सरकार 200 यूनिट बिजली फ्री देने पर सहमत, पेयजल कनेक्शन भी मिलेगा
    Breaking News

    Jamshedpur News :यूआईएसएल उपभोक्ताओं को भी सरकार 200 यूनिट बिजली फ्री देने पर सहमत, पेयजल कनेक्शन भी मिलेगा

    प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति शसरयू राय को नगर विकास विभाग, ऊर्जा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी
    News DeskBy News DeskJuly 3, 2025Updated:July 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। पेयजल का कनेक्शन देने तथा 200 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना का लाभ टाटा स्टील यूआईएसएल जैसी निजी विद्युत आपूर्तिकर्ताओं के उपभोक्ताओं को भी देने पर झारखंड सरकार राजी हो गयी है। इसी तरह राज्य कर्मचारी बीमा योजना के वर्तमान प्रावधानों में सुधार करने तथा इस योजना को ऐच्छिक बनाने पर भी सरकार सहमत हो गयी है। यह जानकारी विधानसभा में आयोजित बैठक में प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति श्री सरयू राय को नगर विकास विभाग, ऊर्जा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी। सरकार की इन तीनों निर्णयों से पेयजल एवं विद्युत उपभोक्ताअें तथा राज्य कर्मचारी बीमा योजना से कर्मचारियों एवं अधिकारियों को लाभ मिलेगा।

    READ MORE :पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा बारीडीह एवं परसुडीह शाखाओं का गठन

    उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने विधानसभा के बजट सत्र में जमशेदपुर के बस्तियों को पेयजल का कनेक्शन देने के एवज में काफी अधिक शुल्क वसुलने तथा सरकार के 200 यूनिट फ्री योजना का लाभ भी जमशेदपुर टाटा स्टील यूआईएसएल के उपभोक्ताओं को नहीं मिलने पर आवाज उठाया था। झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विधायक सरयू राय के प्रश्न पर सरकार ने एक विधानसभा समिति बनाया था जिसने इसपर अध्ययन किया है। पेयजल कनेक्शन देने पर 7000 से अधिक शुल्क नहीं वसूला जाएगा। इस आशय का अधिसूचना शीघ्र जारी कर दी जाएगी।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    READ MORE :Nitin gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने की बड़ी घोषणा, झारखंड के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध, 2 लाख करोड़ की परियोजनाएं लागू करेगी

    झारखंड सरकार ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक फ्री बिजली दे रही है। जमशेदपुर में टाटा स्टील लिमिटेड और टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा बस्तियों में बिजली दी जा रही है। परंतु यहाँ के उपभोक्ताओं को 200 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने इसका मंथन करने के लिए एक समिति बनाया है। जिसमें 200 यूनिट फ्री बिजली का लाभ झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अलावा अन्य निजी क्षेत्र के विद्युत प्रदाताओं के उपभोक्तओं को भी मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से जमशेदपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल के उपभोक्ता, बोकारो के सेल के उपभोक्ता और धनबाद के बीसीसीएल के उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकेंगे। इस बारे में समिति की अनुशंसा निर्णय के लिए राज्य मंत्रिपरिषद में दी जाएगी।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    READ MORE : Rahul gandhi: 3 महीनों में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने की आत्महत्या, पर सरकार चुप, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा आरोप, BJP ने किया पलटवार

    हाल ही में लागु राज्य बीमा योजना के कई प्रावधान ऐसे हैं जिनके मद्देनजर कार्यरत एवं अवकाश प्राप्त सरकारी कर्मचारियोें के बीच यह धारणा बन गयी है कि इससे बेहतर तो पहले की योजना थी। झारखंड सरकार में इन प्रावधानों पर विचार करने के लिए वरीय आईएएस अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित किया है। बीमा योजना के अंतर्गत वर्ग ‘क’ में आने वाले सरकारी कर्मियों के लिए भी नई योजना में शामिल होना अनिवार्य कर दिया है। राज्य सरकार इसे ऐच्छिक बनाने का आश्वासन दिया है तथा इसके लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur breaking news jamshedpur ki khabar Jamshedpur news JAMSHEDPUR NEWS Saryu Rai Jamshedpur today news झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड टाटा स्टील यूआईएसएल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group