Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News ;कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू, पंडाल भूमि पूजन वैदिक विधि से संपन्न
    Breaking News

    Jamshedpur News ;कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू, पंडाल भूमि पूजन वैदिक विधि से संपन्न

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2025Updated:July 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कृष्ण बॉयज समिति ने इस वर्ष के भव्य महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। समिति द्वारा पंडाल निर्माण से पहले भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो आचार्य शुभम कुमार त्रिवेदी के वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा विधि के साथ सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन के दौरान समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

    इस बार 15 अगस्त से 22 अगस्त 2025 तक सात दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है, जो धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विविधता और बच्चों के मनोरंजन का संगम होगा। आयोजन समिति के मेला प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस वर्ष आयोजन को और अधिक भव्यता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले में बिजली झूला, ब्रेक डांस, मीना बाजार सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :राजस्थानी संस्कृति से सजे सिंधारा उत्सव में लोकगीत, खेल, व्यंजन और पारंपरिक रंगों की छटा

    कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:

    • 15 अगस्त (शुक्रवार): पंडाल उद्घाटन एवं मेले की शुरुआत

    • 16 अगस्त (शनिवार): श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूजा एवं “कृष्ण बनो राधा बनो” फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता (10 वर्ष से कम बच्चों के लिए)

      Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    • 17 अगस्त (रविवार): महाभोग वितरण

    • 18 अगस्त (सोमवार): भक्ति संध्या और रात्रिकालीन जागरण

    • 19 अगस्त (मंगलवार): छोटे बच्चों के लिए दही हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता

    • 20 अगस्त (बुधवार): महिलाओं के लिए लठमार दही हांडी (रात्रि 7 से 10 बजे)

    • 21 अगस्त (गुरुवार): 18 वर्ष से ऊपर युवाओं के लिए मटकी फोड़ (रात्रि 8 से 12 बजे तक)

      Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    • 22 अगस्त (शुक्रवार): विसर्जन यात्रा एवं समापन समारोह

    READ MORE :Jamshedpur : जुगसलाई में नन्हे कांवरियों ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक

    समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव में परिवार सहित शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में धार्मिक एकता और संस्कृति के प्रचार का माध्यम बनेगा।

    इस अवसर पर समिति के सचिव आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष परविंदर, सदस्य गणेश यादव, कृष्ण मुरारी, संदीप, अभिषेक दुबे आदि उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य दिन-रात जुटे हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bhakti Sandhya Krishna Jayanti Dahi Handi 2025 Jharkhand Fancy Dress Radha Krishna Kids Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Janmashtami Mela Jharkhand Krishna Janmashtami Celebration Jamshedpur कृष्ण जन्माष्टमी मेला 2025 कृष्ण जन्माष्टमी सांस्कृतिक कार्यक्रम कृष्ण बॉयज समिति आयोजन झूला मेला जमशेदपुर लठमार दही हांडी महिला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group