


जमशेदपुर। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कृष्ण बॉयज समिति ने इस वर्ष के भव्य महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। समिति द्वारा पंडाल निर्माण से पहले भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो आचार्य शुभम कुमार त्रिवेदी के वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा विधि के साथ सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन के दौरान समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
इस बार 15 अगस्त से 22 अगस्त 2025 तक सात दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है, जो धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विविधता और बच्चों के मनोरंजन का संगम होगा। आयोजन समिति के मेला प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस वर्ष आयोजन को और अधिक भव्यता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले में बिजली झूला, ब्रेक डांस, मीना बाजार सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:
-
15 अगस्त (शुक्रवार): पंडाल उद्घाटन एवं मेले की शुरुआत
-
16 अगस्त (शनिवार): श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूजा एवं “कृष्ण बनो राधा बनो” फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता (10 वर्ष से कम बच्चों के लिए)
-
17 अगस्त (रविवार): महाभोग वितरण
-
18 अगस्त (सोमवार): भक्ति संध्या और रात्रिकालीन जागरण
-
19 अगस्त (मंगलवार): छोटे बच्चों के लिए दही हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता
-
20 अगस्त (बुधवार): महिलाओं के लिए लठमार दही हांडी (रात्रि 7 से 10 बजे)
-
21 अगस्त (गुरुवार): 18 वर्ष से ऊपर युवाओं के लिए मटकी फोड़ (रात्रि 8 से 12 बजे तक)
-
22 अगस्त (शुक्रवार): विसर्जन यात्रा एवं समापन समारोह
READ MORE :Jamshedpur : जुगसलाई में नन्हे कांवरियों ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक
समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव में परिवार सहित शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में धार्मिक एकता और संस्कृति के प्रचार का माध्यम बनेगा।
इस अवसर पर समिति के सचिव आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष परविंदर, सदस्य गणेश यादव, कृष्ण मुरारी, संदीप, अभिषेक दुबे आदि उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य दिन-रात जुटे हैं।



