Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: जेल में बंद खुर्शीद ने रची थी हत्या की साजिश! जुगसलाई में दो गिरफ्तार, कट्टा और धारदार हथियार बरामद
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: जेल में बंद खुर्शीद ने रची थी हत्या की साजिश! जुगसलाई में दो गिरफ्तार, कट्टा और धारदार हथियार बरामद

    News DeskBy News DeskSeptember 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने समय रहते खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घाघीडीह जेल में बंद खुर्शीद उर्फ भाकुड़ के इशारे पर उसके गिरोह के सदस्यों ने जुगसलाई के पहलवानडेरा निवासी निजाम की रेकी कर उस पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया था।

    पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर एक अवैध देशी कट्टा और दो भारी धारदार लोहे के हथियार बरामद किए हैं। हथियार बरामदगी के बाद जुगसलाई थाना में आर्म्स एक्ट के तहत अलग मामला दर्ज किया गया है।

    रेकी के बाद निजाम पर किया गया था हमला

    सीटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 19 सितंबर 2026 को निजाम ने पुलिस को सूचना दी थी कि घाघीडीह जेल में बंद खुर्शीद उर्फ भाकुड़ अपने गिरोह के सदस्यों के माध्यम से उसकी हत्या कराने की कोशिश कर रहा है।

    सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) और जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

    जांच के दौरान पुलिस के अनुसार, जेल में बंद खुर्शीद के इशारे पर अयान बच्चा और अलटु बच्चा ने निजाम की रेकी की थी। दोनों ने भारी धारदार हथियार से उस पर हमला करने का प्रयास किया। हालांकि, निजाम किसी तरह मौके से बचकर निकल गया।

    Kolhan: कोल्हान मजदूर यूनियन का ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के नेतृत्व में ऐतिहासिक मजदूर मानव श्रृंखला का आयोजन.

    आजाद खटाल की झाड़ियों से कट्टा और हथियार बरामद

    पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अयान अली उर्फ अयान बच्चा, निवासी गौरी शंकर रोड, जुगसलाई और 19 वर्षीय इमरान उर्फ अलटु बच्चा, निवासी गौरी शंकर रोड, जुगसलाई के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार, दोनों की निशानदेही पर आजाद खटाल मैदान की झाड़ियों से घटना में इस्तेमाल किए गए दो भारी धारदार लोहे के हथियार और एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया।

    हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में जुगसलाई थाना कांड संख्या 75/26 दर्ज है। वहीं हथियार बरामदगी के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 77/26 दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अयान अली उर्फ अयान बच्चा का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ जुगसलाई थाना में हत्या के प्रयास और मारपीट से जुड़े तीन मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

    JAMSHEDPUR NEWS: मिथिला सांस्कृतिक परिषद के रक्तदान शिविर में 207 यूनिट रक्त संग्रह, रघुवर दास समेत कई अतिथि हुए शामिल

    विशेष पुलिस टीम ने की कार्रवाई

    पूरी कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमार, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां, एसआई विवेक कुमार पंडित, एसआई संतोष कुमार, एसआई गोपाल कुमार, एसआई आलोक कुमार, एसआई मनोज कुमार गोराई और आरक्षी सैयद सलमान अख्तर समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

    पुलिस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और हत्या की कथित साजिश के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Arms Act crime news crime news Jamshedpur Ghaghidih Jail Jamshedpur news Jharkhand crime Jharkhand news Jugsalai news Jugsalai police Lalit Meena Murder Conspiracy अयान बच्चा अलटु बच्चा घाघीडीह जेल जमशेदपुर न्यूज जुगसलाई देशी कट्टा निजाम पुलिस कार्रवाई सिटी एसपी हत्या की साजिश हथियार बरामद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Kolhan: कोल्हान मजदूर यूनियन का ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के नेतृत्व में ऐतिहासिक मजदूर मानव श्रृंखला का आयोजन.

    September 20, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मिथिला सांस्कृतिक परिषद के रक्तदान शिविर में 207 यूनिट रक्त संग्रह, रघुवर दास समेत कई अतिथि हुए शामिल

    September 20, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई गणमान्य

    September 20, 2026
    Recent Post

    Kolhan: कोल्हान मजदूर यूनियन का ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के नेतृत्व में ऐतिहासिक मजदूर मानव श्रृंखला का आयोजन.

    September 20, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मिथिला सांस्कृतिक परिषद के रक्तदान शिविर में 207 यूनिट रक्त संग्रह, रघुवर दास समेत कई अतिथि हुए शामिल

    September 20, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई गणमान्य

    September 20, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जेल में बंद खुर्शीद ने रची थी हत्या की साजिश! जुगसलाई में दो गिरफ्तार, कट्टा और धारदार हथियार बरामद

    September 20, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने किया भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 201 युवाओं ने किया रक्तदान

    September 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group