Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :पथ निर्माण विभाग के अभियंता पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाएं, यह निहायत ही गलतःसरयू राय
    Breaking News

    Jamshedpur News :पथ निर्माण विभाग के अभियंता पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाएं, यह निहायत ही गलतःसरयू राय

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR । विधानसभा समिति के राज्य के भीतर भ्रमण कार्यक्रम के सिलसिले में आज गोड्डा जिला में था। सोशल मीडिया से पता चला कि लिट्टी चौक से एनएच-33 भिलाई पहाड़ी को जोड़ने वाले स्वर्णरेखा नदी पर पुल एवं पहुंच पथ के निर्माण का कार्य आज पथ निर्माण विभाग ने जमशेदपुर पूर्व की विधायक की उपस्थिति में शुरू कराया है। प्रसारित समाचार से ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो इस परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास मेरी उपस्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा किये जाने के बाद से काम रूक गया था, जिसे पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं की उपस्थिति में आज (बुधवार) शुरू किया गया है।
    कोई विधायक अपने क्षेत्र से जुड़े विकास कार्य का श्रेय लेना चाहे तो यह स्वभाविक है, मगर पथ निर्माण विभाग के अभियंता इसमें पक्षपातपूर्ण भूमिका निभाएं और विकास कार्य के राजनीतिक पहलू को प्रदर्शित करवे वाले कार्यक्रम के साथ शामिल हों तो यह सर्वथा अस्वाभाविक और निहायत ही गलत है। इस कार्यक्रम में ऐसा ही हुआ है।

    पथ निर्माण विभाग के अभियंता बखूबी जानते हैं कि इस परियोजना का शिलान्यास होने के बाद पुल और पहुंच पथ का काम शुरू हो गया था। काम के दौरान पुल के डिजाइन में त्रुटि उजागर हुई। नदी के मानगो छोर की ओर इसका अंतिम पाया सही स्थान पर नही था। इसलिए तत्काल काम रोक कर डिजाइन में सुध्रार कराया गया था। पहुंच पथ का काम तो रूका ही नही था। डिजाइन में सुधार के बाद पुल निर्माण का काम जहां छूटा था, वहां से आरम्भ हो जाना चाहिए था। नई योजना के नाते काम की शुरुआत फिर से करने का जश्न मनाने की कोई ज़रूरत थी ही नहीं। यदि विधायक इस संदर्भ में कोई आयोजन कर रही हैं तो इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है, लेकिन पथ निर्माण विभाग के अभियंता और संवेदक इसमें शामिल हैं तो यह घोर आपत्तिजनक है। यह अभियंताओं और संवेदक के पक्षपातपूर्ण रवैया का परिचायक है। संवेदक पहले वाला है, अभियंता पहले वाले हैं, परियोजना पहले वाली है, परियोजना पर काम शुरू हो चुका है, फिर काम शुरू कराने के लिए जश्न समारोह में संवेदक और अभियंताओं के शामिल होने का क्या औचित्य है?

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    नदी के एक छोर पर पुल के बारे में जैसा समारोह इन्होंने किया, वैसा ही समारोह इन्हें नदी के दूसरी छोर पर करना चाहिए था। क्या वे पुल के बाद पहुँच पथ का कार्य आरम्भ करने का भी समारोह आयोजित करेंगे? मैं पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं और संवेदक के इस आचरण के प्रति सरकार में विरोध दर्ज कराउंगा।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    21 दिसंबर को विधानसभा समिति का भ्रमण कार्यक्रम पूरा हो जाने के बाद इस परियोजना को स्वीकृत कराने और मानगो फ्लाईओवर के संदर्भ में इस परियोजना की प्रासंगिकता के विस्तृत विवरण को मैं सार्वजनिक करूंगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bridge Construction News Engineer Bias Allegation Government Engineer Conduct Infrastructure Project Jharkhand Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Litti Chowk Bhilai Pahadi Road MLA Statement News NH33 Connectivity Path Nirman Vibhag Political Bias Allegation Road Construction Controversy saryu rai Swarnarekha Bridge Project अभियंताओं पर पक्षपात का आरोप एनएच 33 कनेक्टिविटी जमशेदपुर समाचार झारखंड आधारभूत संरचना परियोजना पथ निर्माण विभाग पुल निर्माण समाचार राजनीतिक पक्षपात आरोप लिट्टी चौक भिलाई पहाड़ी मार्ग विधायक बयान समाचार सड़क निर्माण विवाद सरकारी अभियंता आचरण सरयू राय स्वर्णरेखा नदी पुल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group