Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS : जिला आयुष समिति की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुष सेवाएं पहुंचाने के निर्देश, धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS : जिला आयुष समिति की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुष सेवाएं पहुंचाने के निर्देश, धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर, 9 सितंबर 2026: समाहरणालय में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ आयुष आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों तक बढ़ाने के निर्देश दिए।

    बैठक में ऑस्टियोअर्थराइटिस कैंप, वयोमित्र कैंप, आयुर्विद्या करुणा, आयुष ग्राम तथा आदिम जनजातीय समुदाय के बीच मासिक स्वच्छता कार्यक्रम सहित अन्य आयुष आधारित स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन पर चर्चा हुई।

    उपायुक्त ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

    प्रखंडों और विद्यालयों में लगेंगे स्वास्थ्य एवं जागरूकता कैंप

    उपायुक्त ने राज्य से प्राप्त राशि के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर जिले के सभी प्रखंडों एवं विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच और जागरूकता कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कैंप के माध्यम से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य जरूरतमंद लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धति, योग, स्वस्थ जीवनशैली तथा संतुलित खान-पान के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया।

    Naxal Surrender: 15 लाख का इनामी सचिन समेत तीन नक्सलियों का सरेंडर, असीम मंडल दस्ते के सदस्य थे तीनों

    उन्होंने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य शिविर केवल जांच तक सीमित न रहें, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए आवश्यक जानकारी और परामर्श भी उपलब्ध कराया जाए।

    50 शय्यायुक्त धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू

    बैठक में कदमा स्थित नवनिर्मित 50 शय्यायुक्त धनवंतरी आयुष अस्पताल की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अस्पताल में आवश्यक विद्युत कनेक्शन सहित अन्य आधारभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि अस्पताल को जल्द से जल्द आमजनों के लिए शुरू किया जा सके।

    अस्पताल के शुरू होने से लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धति के तहत बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।

    TRF Bonous Announced: टीआरएफ कंपनी के कर्मचारियों को 12.44% बोनस मिलेगा, 18 सितंबर तक खातों में पहुंच जायेगी राशि

    आदिम जनजातीय समुदाय के बीच विशेष स्वास्थ्य शिविर

    उपायुक्त ने जिले के दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों और आदिम जनजातीय समुदाय के बीच विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ऐसे क्षेत्रों को प्राथमिकता देने को कहा, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं तक लोगों की पहुंच अपेक्षाकृत कम है।

    इन शिविरों में स्वास्थ्य जांच, आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और आयुष चिकित्सा सेवाओं के साथ स्वच्छता, पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी।

    बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

    बैठक में जिला आयुष समिति के उपाध्यक्ष सह उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी के प्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (JSLPS), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष) समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ayush Gram Ayush Mission Ayush Services Dhanwantari Ayush Hospital District Ayush Committee Jamshedpur Ayush Hospital Jamshedpur news Osteoarthritis Camp Rajeev Ranjan Rural health camp Vayomitra Camp आदिम जनजातीय समुदाय आयुष ग्राम आयुष चिकित्सा आयुष मिशन ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर जमशेदपुर समाचार जिला आयुष समिति धनवंतरी आयुष अस्पताल योग राजीव रंजन स्वस्थ जीवनशैली स्वास्थ्य जागरूकता स्वास्थ्य जांच कैंप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Naxal Surrender: 15 लाख का इनामी सचिन समेत तीन नक्सलियों का सरेंडर, असीम मंडल दस्ते के सदस्य थे तीनों

    September 11, 2026

    TRF Bonous Announced: टीआरएफ कंपनी के कर्मचारियों को 12.44% बोनस मिलेगा, 18 सितंबर तक खातों में पहुंच जायेगी राशि

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: घाटशिला स्टेशन पर गीतांजली और आजाद हिन्द एक्सप्रेस का ठहराव, 11 सितंबर से मिलेगी सुविधा

    September 10, 2026
    Recent Post

    Naxal Surrender: 15 लाख का इनामी सचिन समेत तीन नक्सलियों का सरेंडर, असीम मंडल दस्ते के सदस्य थे तीनों

    September 11, 2026

    TRF Bonous Announced: टीआरएफ कंपनी के कर्मचारियों को 12.44% बोनस मिलेगा, 18 सितंबर तक खातों में पहुंच जायेगी राशि

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: घाटशिला स्टेशन पर गीतांजली और आजाद हिन्द एक्सप्रेस का ठहराव, 11 सितंबर से मिलेगी सुविधा

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कदमा में JTBS ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सलाह

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झामुमो ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को किया याद, 56वें जन्मदिवस पर दी श्रद्धांजलि

    September 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group