Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :साकची गुरुद्वारा में जेपीएससी टॉपर भूपिंदर सिंह का सम्मान
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :साकची गुरुद्वारा में जेपीएससी टॉपर भूपिंदर सिंह का सम्मान

    संघर्ष की मिसाल बने सरदार भूपिंदर, युवाओं के लिए बने प्रेरणा
    News DeskBy News DeskJuly 27, 2025Updated:July 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    “कौन कहता है की आसमान में सूराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों” इस कहावत को चरितार्थ करते हुए एक सिक्ख युवक भूपिंदर सिंह ने संघर्षों के बाद वो मुकाम हासिल किया है जिसकी कल्पना हर युवक रखता है लेकिन सफलता भी उन्ही को मिलती है जो हवाओं का रूख मोड़ने का जज्बा रखते हैं।
    एक कहानी है 31 वर्षीय सिख युवक सरदार भूपिंदर सिंह की जिसने हर बाधा को पार कर अपने दूसरे प्रयास में झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) परीक्षा में 56वाँ रैंक लाकर पूरे सिख समुदाय का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। जमशेदपुर में बालीगुमा स्थित साईं काम्प्लेक्स निवासी भूपिंदर सिंह के माता पिता का स्वर्गवास छोटी उम्र में ही हो गया था, इसके बावजूद भूपिंदर सिंह ने हिम्मत नहीं हारी और जीवन के संघर्ष नहीं छोड़ा और लक्ष्य को हासिल करने को चुनौती की तरह लेते हुए लगातार आगे बढ़ते रहे और तब तक नहीं रुके जब तक उन्हें मंजिल नहीं मिल गई।

    READ MORE :Bihar Election: तेज प्रताप यादव वैशाली जिले की महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव

    Jharkhand SIR: मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए जाने की जांच के आदेश

    उनकी इस उपलब्धि को सलाम करते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची ने प्रधान निशान सिंह के नेतृत्व में और झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू की गरिमामयी उपस्थिति में शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। प्रधान निशान सिंह ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरदार भूपिंदर सिंह ने जो मुकाम हासिल किया है वह काबिल-ए-तारीफ है और सभी सिख युवकों को प्रेरित करने वाला है। ज्योति सिंह मथारू ने कहा कि भूपिंदर सिंह ने साबित कर दिया है कि जहाँ चाह होती है वहीं राह होती है। ज्योति सिंह मथारू ने झारखंड सरकार का अल्पसंख्यक आयोग सिक्ख युवकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजना को लागू करने के लिए संकल्पित है और जो अल्पसंख्यक समुदाय इन योजनाओं का लाभ लेना चाहता है वे सीधे तौर पर उनसे संपर्क कर सकता है। भूपिन्दर सिंह ने कहा कि, बशर्ते यह उनकी अथक मेहनत, समर्पण और संघर्ष का परिणाम है परंतु इस सफलता में उन्हें उनके परिजनों से जो सहयोग मिला उसको वे शब्दों में बयान नहीं कर सकते। भूपिंदर सिंह ने युवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प और शॉर्टकट तरीका नहीं होता है इसलिए अपने लक्ष्य को आज ही निर्धारित कर उसको पाने के संघर्ष में आज से ही जुट जाएं।
    31 वर्षीय अविवाहित युवक भूपिंदर सिंह अपनी सफलता का श्रेय अपने मरहूम माता-पिता, भाई-बहन और परममित्र अरविंद और लव को देते हैं।भूपिन्दर जल्द ही प्रशिक्षण के हजारीबाग जाएँगे जहाँ उन्हें शारीरिक प्रशिक्षण के अलावा कानूनी प्रशिक्षण दिया जाएगा और एक वर्ष बाद झारखंड को अपने सेवाएँ प्रदान करेंगे।

    READ MORE :Chaibasa Naxal: कराइकेला इलाके में जंगल में छिपाकर रखे गये 35 लाख रुपए बरामद, नक्सलियों ने हथियार और गोला बारूद खरीदने के लिए रखे थे

    Chaibasa: गोईलकेरा में झाड़-फूंक करने आए पुजारी की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या

    इस मौके पर भूपिंदर सिंह ने पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे।

    सम्मान समारोह में साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह सहित महामंत्री शमशेर सिंह सोनी, अवतार सिंह फुर्ती, रबीन्द्र सिंह, खजान सिंह, बरयाम सिंह, सतनाम सिंह घुम्मण, जसवीर सिंह गांधी, सतनाम सिंह सिद्धू, अजाइब सिंह, हरजीत सिंह मोनू, सुखदेव सिंह, गुरपाल सिंह, सुरजीत सिंह छीते, जसपाल सिंह जस्से, सतिंदर सिंह रोमी, सतपाल सिंह राजू, रोहितदीप सिंह, दलजीत सिंह, बलबीर सिंह, रविंदर सिंह रिंकू, अमरपाल सिंह, मनोहर सिंह मीते, त्रिलोचन सिंह तोची, बलदेव सिंह बब्बू कई अन्य लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन सरदार सुरजीत सिंह छीते ने किया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bhupinder Singh IAS training Bhupinder Singh JPSC topper inspirational Sikh story Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur Sikh youth success Jamshedpur today news Jharkhand Public Service Commission JPSC rank 56 minority commission Jharkhand Sakchi Gurudwara honour Sikh achiever Jharkhand Sikh youth motivation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand SIR: मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए जाने की जांच के आदेश

    September 3, 2026

    Chaibasa: गोईलकेरा में झाड़-फूंक करने आए पुजारी की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या

    September 3, 2026

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर पुलिस के बेड़े में 40 नए बोलेरो वाहन शामिल, हाईवे और संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त

    September 3, 2026
    Recent Post

    Jharkhand SIR: मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए जाने की जांच के आदेश

    September 3, 2026

    Chaibasa: गोईलकेरा में झाड़-फूंक करने आए पुजारी की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या

    September 3, 2026

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर पुलिस के बेड़े में 40 नए बोलेरो वाहन शामिल, हाईवे और संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त

    September 3, 2026

    Jharkhand Police: पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगी DGP, सभी IG, DIG और जिलों के SSP व SP को अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश

    September 3, 2026

    Nikhar Murder Case: होटल कारोबार से जुड़े निखार सबलोक की हत्या मामले में छह गिरफ्तार, 15 लाख में हत्या के लिए दी गयी थी सुपारी

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group