Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    News DeskBy News DeskJune 24, 2026Updated:June 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी नागरिक सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर आज नगर परिषद अध्यक्ष (कांग्रेस) संतोष सिन्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीइओ) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र में नियमित कचरा उठाव न होने, बंद स्ट्रीट लाइटों, नालियों की सफाई की कमी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर गंभीर चिंता जताई गई। संतोष सिन्हा ने कहा कि पिछले कुछ समय से घर-घर से कचरा उठाव पूरी तरह प्रभावित है, जिसके कारण कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं। मानसून के आगमन के बावजूद नालियों की समुचित सफाई नहीं होने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता ज्योति कुमार मिश्रा सहित प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने चेतावनी दी कि जलजमाव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने पूरे क्षेत्र में नियमित फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की मांग की। इसके अलावा, महेश खीरवाल ने बताया कि कई प्रमुख गलियों की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिससे रात के समय अंधेरा छाया रहता है और स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सभी वार्डों में नियमित कचरा उठाव, नालियों की सफाई, फॉगिंग अभियान और खराब स्ट्रीट लाइटों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस नेता विजय पांडेय ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से ज्योति मिश्रा, महेश खीरवाल, विजय पांडेय, मालखान दूबे, राजू गद्दी, ज्वाला सिंह लोधी, अमरेश ठाकुर, संतोष रजक, ललर्न, राजा गद्दी आदि उपस्थित थे।

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ रविवार को छठे दौर की वार्ता करेगी झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ चार घंटे तक बैठक के बाद फैसला
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news जुगसलाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ रविवार को छठे दौर की वार्ता करेगी झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ चार घंटे तक बैठक के बाद फैसला

    August 9, 2026

    Student Protest: गायक-अभिनेता पीयूष मिश्रा प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे, हर संभव समर्थन का दिया भरोसा, अपना लोकप्रिय गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया

    August 9, 2026

    Jharkhand: पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक घायल, राहुल दुबे गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, गैस प्लांट में छिपाकर रखे गये हथियार बरामद

    August 9, 2026
    Recent Post

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ रविवार को छठे दौर की वार्ता करेगी झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ चार घंटे तक बैठक के बाद फैसला

    August 9, 2026

    Student Protest: गायक-अभिनेता पीयूष मिश्रा प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे, हर संभव समर्थन का दिया भरोसा, अपना लोकप्रिय गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया

    August 9, 2026

    Jharkhand: पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक घायल, राहुल दुबे गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, गैस प्लांट में छिपाकर रखे गये हथियार बरामद

    August 9, 2026

    Jamshedpur: एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा करंट की चपेट में आयी, जख्मी, छात्रों में आक्रोश

    August 9, 2026

    Jamshedpur: गोविंदपुर में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की चपेट में आकर बच्ची की मौत, दो घायल, चालक हिरासत में

    August 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group