Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :पत्र लेखन केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संवेदनाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम : आर.के. दास
    Breaking News

    Jamshedpur News :पत्र लेखन केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संवेदनाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम : आर.के. दास

    एलबीएसएम कॉलेज में डाक विभाग द्वारा पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई, विद्यार्थियों ने अपने-अपने रोल मॉडल को पत्र लिखा
    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2026Updated:January 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर :
    आज एलबीएसएम कॉलेज के हिन्दी विभाग में डाक विभाग, भारत सरकार की ओर से ‘ढाई आखर : पत्र लेखन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था- लेटर टू माई रोल मॉडल। प्रतियोगिता में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

    प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए असिस्टेंट सुपरिन्टेन्डेन्ट श्री राजकिशोर दास ने कहा कि पत्र लेखन केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संवेदनाओं, सम्मान और आत्मीयता की अभिव्यक्ति है। “ढाई आखर” प्रेम, आदर और सच्चे भावों का प्रतीक है, जो आज के डिजिटल युग में भी अपनी प्रासंगिकता बनाए हुए है। अपने आदर्श को पत्र लिखना आत्मचिंतन का कार्य है, जो व्यक्तित्व निर्माण में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने आशा व्यक्त की, कि यह अभियान नई पीढ़ी को लेखन, भाषा और मूल्यों से जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा भारतीय डाक विभाग की सामाजिक-सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करेगा।
    इस मौके पर वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय प्रकाश ने कहा कि छात्र-छात्राओं को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, इससे व्यक्तित्व और प्रतिभा के विकास में मदद मिलती है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    हिन्दी विभाग के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि पत्र लेखन संप्रेषण और सृजन का बेहतरीन रूप है। अपनी भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करने का यह बहुत पुराना माध्यम है। अपने रोल मॉडल अर्थात आदर्श को पत्र लिखना बहुत रोमांचक होता है। हम किसी की ओर आकर्षित होते हैं, उसकी तरह होना चाहते हैं। जिस तरह दीया से दीया जलता है, उसी तरह हमारे रोल मॉडल के आलोक में हमारा व्यक्तित्व निर्मित होता है और हमें पता ही नहीं चलता कि हम कब किसी दूसरे के लिए रोल मॉडल बन जाते हैं। मानवीय आदर्शों का सिलसिला ऐसे ही विकसित होता रहा है और इसमें पत्रों की बड़ी भूमिका रही है। टीवी चैनलों और सोशल मीडिया के ज़माने में भारतीय डाक विभाग द्वारा पत्र लेखन के लिए प्रोत्साहित करने वाला आयोजन बहुत प्रशंसनीय है। इसे मानवीय भावनाओं को ताकतवर बनाने का प्रयास कहा जा सकता है।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    इस अवसर पर पोस्टल असिस्टेंट पुष्पेन्द्र, डाक अधिदर्शक विनय केसरी, एबीपीएम बापी मंडल, बीपीएम हर्ष शुक्ला, बीपीएम मोहन बाबू, मनोविज्ञान विभाग के डॉ. प्रशांत, इतिहास विभाग के डॉ. के.के. कमलेंदु और वाणिज्य विभाग की डॉ. रानी ने इस प्रतियोगिता को सुचारू ढंग से संपन्न करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    College Cultural Event College Event Jharkhand Educational Activities College Hindi Department College News Hindi News Jamshedpur Human Values Writing India Post Campaign Indian Postal Service Event Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Language and Values Letter to My Role Model Letter Writing Competition Offline Communication Skills Personality Development Students Role Model Letter Student Creativity Student Writing Competition एलबीएसएम कॉलेज एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर ढाई आखर अभियान पत्र लेखन प्रतियोगिता भारतीय डाक विभाग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group